राजस्थान में गर्मी से आज 10 मौत:अब तक चार जैन चारित्रात्माओं सहित 36 लोग जान गंवा चुके

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri
  • प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 48 डिग्री पार

जयपुर \ जोधपुर \ बीकानेर , 27 मई। नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फलोदी और बाड़मेर समेत 11 शहरों का तापमान 48 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। फलोदी और बाड़मेर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

सोमवार को एक ही दिन में सेना के जवान, पुलिसकर्मी और तीन जैन साधु व एक जैन साध्वी समेत 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। अब तक प्रदेश में गर्मी से 36 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं सरकार एक भी मौत नहीं मान रही है।

pop ronak

बीकानेर में साधुमार्गी समाज के मुनि श्री सूर्यप्रभ जी का स्वर्गवास 26 मई को हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार ओसवाल शमशान भूमि गोगागेट बीकानेर में किया गया। जोधपुर के पीपाड़ शहर के जैन स्थानक में तीन जैन संतों की तबीयत बिगड़ गई। पिछले 24 घंटे में दो जैन संत देह त्याग चुके हैं। जैन साध्वी दयाश्री महाराज की रविवार देर रात ​तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सोमवार सुबह 5 बजे उन्होंने देह त्याग दी। वहीं एक जैन संत का इलाज चल रहा है।

नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को बीकानेर में तेज गर्मी रही। दिन का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से ही तापमान अपना रौद्र रूप दिखा रहा था। दोपहर होने तक जबर्दस्त गर्म हवाओं ने हालात खराब किए। सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे है। ऑटो चालक भी सवारी न होने पर पेड़ के नीचे सुस्ताते नजर आए।

मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। अगले एक सप्ताह तक बीकानेर में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच ही अधिकतम रहने की आशंका जताई जा रही है।

ऑटो चालकों को नहीं मिली सवारी

गर्मी में लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे है। ऑटो चालकों को भी सवारी नहीं मिली। डूडी पेट्रोल पंप के पास ऑटो खड़ा करके सवारी ढूंढ रहे सांवरराम का कहना है कि सुबह दस बजे बाद एक भी सवारी नहीं है। इस दोपहरी में लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऑटो ड्राइवर भैरु का कहना है कि सुबह से महज चालीस-पचास रुपए हुए हैं। ऐसे में घर चलाने में भी परेशानी है।

लगातार बढ़ रहा तापमान

बीकानेर में सोमवार सुबह सूर्योदय के साथ ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो सुबह आठ बजे तक बढ़कर 36 और पौने नौ बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दोपहर तीन बजे तक तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ोतरी होने वाली है। खास बात है कि पारा तीन से चार घंटे तक एक जैसा रहेगा। तीन बजे से छह बजे तक तापमान में कमी नहीं आएगी। शाम छह बजे बाद पारा गिरना शुरू होगा और रात बारह बजे तक 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रात दस बजे तक ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

दिन में बाजार रहते सूने

बीकानेर में तेज गर्मी के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गर्मी के कारण लोग अब दस बजे बाद घर से बाहर निकलने के बजाय सुबह सवेरे ही अपना काम निपटा रहे हैं। रात को बाजार में भीड़ नजर आती है, जबकि दोपहर में बाजार में सन्नाटा रहता है। खासकर केईएम रोड और इसके आसपास के बाजारों में रौनक कम रहती है।

बिजली कटौती से परेशानी

बीकानेर शहर में हर रोज दोपहर में एक से दो घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इनवर्टर के बावजूद लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है। तेज गर्मी के कारण लोग एसी और कूलर जमकर चला रहे हैं। बिजली खपत बढ़ने के कारण ऐसे हालात बने हैं। बिजली कंपनी को मजबूरन कटौती करके आपूर्ति करनी पड़ रही है।

फलोदी और बाड़मेर में पारा 49 डिग्री, 8 शहरों में तापमान 48 पार

नौतपा के ​तीसरे दिन फलोदी और बाड़मेर में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 8 शहरों का तापमान 48 पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर फलोदी 49.4 डिग्री रहा। वहीं बाड़मेर का भी तापमान 49.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर, करौली, गंगानगर, बीकानेर, कोटा,धौलपुर, चूरू, पिलानी और फतेहपुर में तापमान 48 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इधर, जैसलमेर के भारत-पाक बॉर्डर पर लगातार दूसरे दिन 50 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

जैसलमेर-जोधपुर समेत 6 जिलों में 10 की मौत

जैसलमेर के भारत-पाक बॉर्डर पर 173वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में तैनात कॉन्स्टेबल अजय कुमार (35) की ​गर्मी से मौत हो गई। अजय कुमार पश्विम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के सारू गांव के रहने वाले थे। इससे पहले रामगढ़ अस्पताल परिसर में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हालांकि रामगढ़ सीएचसी के डॉक्टर आलोक का कहना है कि शव का पोस्टमाॅर्टम किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मयूर विहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अरुण मीणा की गर्मी से मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार दोपहर तक उसकी तबीयत सही थी और उसे पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। शाम को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इस पर उसे शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी और रात में घर ले आए थे। सोमवार सुबह दोबारा उल्टियां होने लगी। इस पर उसे सरकारी हॉस्पिटल ले गए, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉ. सुरेश मीना ने बताया कि मरीज जिला अस्पताल में आया तब मौत हो चुकी थी। मरीज के परिजनों ने बताया कि उसे डा​यरिया की शिकायत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *