सड़क के किनारे खड़ी कार में 2 दिन पुराना शव मिला , लोगों ने शव देख पुलिस को दी सूचना

सड़क के किनारे खड़ी कार में 2 दिन पुराना शव मिला
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

जोधपुर, 1 जुलाई। सरदारपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले नेहरू पार्क के पास खड़ी एक कार में सोमवार दोपहर को दो दिन पुराना शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शव के कार में शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इधर, सूचना के बाद एडीसीपी निशांत भारद्वाज सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है।

pop ronak

अभी तक मिली सूचना के अनुसार नेहरू पार्क व मर्चेट हॉल के बीच सड़क के किनारे एक खड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार के ड्राइवर सीट पर में एक सड़ा शव देखकर सरदारपुरा पुलिस को सूचना दी। कार भरतपुर नम्बर की है।

शव एक 30 से 35 साल के युवक का बताया जा रहा है। शव दो दिन पुराना होने से बदबू भी मार रहा है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया है और जांच शुरू कर दी है। इधर, कार में कुछ दस्तावेज मिले है, जिसके आधार पर युवक के परिजनों से पुलिस सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *