मंगलवार, 22 अक्टूबर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

shreecreates

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी
==============================

CONGRATULATIONS CA CHANDANI
indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

1 कनाडा के साथ तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- किसी रिश्ते को कमतर नहीं आंकता भारत।
2 पीएम ने कहा कि दुनिया में जारी संघर्षों व उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।
3 पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है जबकि भारत अप्रत्याशित विकास की ओर बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारत को आशा भरी नजरों से देख रही है। भारत को सदी को दुनिया की सदी बनाना हमारा लक्ष्य है।
4 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बिजली उत्पादन में हुई प्रगति की तारीफ, कहा- स्वच्छ ऊर्जा समय की मांग।
5 आज होगी मोदी और पुतिन की मुलाकात; 5 महीने के भीतर दूसरी बार मिलेंगे: ईरान के राष्ट्रपति से भी मिल सकते।
6 भारत-कनाडा संबंधों पर खुलकर बोले जयशंकर, कहा- दोहरा मापदंड भी हल्का शब्द।
7 जयशंकर बोले- भारत-चीन पेट्रोलिंग के नए सिस्टम पर सहमत, लद्दाख में दोनों देशों के सैनिक LAC से पीछे हट सकेंगे, गलवान जैसा टकराव टलेगा।

pop ronak

8 कोलकाता रेप-मर्डर केस, जूनियर डॉक्टर्स ने भूख हड़ताल खत्म की, मंगलवार को होने वाली हेल्थ स्ट्राइक भी कैंसिल, सीएम ममता से मीटिंग के बाद फैसला।
9 आवश्यक दवाओं की संशोधित कीमतों पर ममता ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।
10 झारखंड में कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवार, जामताड़ा से इरफान अंसारी, रामगढ़ से ममता देवी को टिकट।
11 महाराष्ट्र -गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली मारे गए।
12 महाराष्ट्र चुनाव: संजय राउत का दावा- महा विकास अघाड़ी में 210 सीटों पर बन चुकी सहमति, झूठ फैला रही भाजपा।
13 महाराष्ट्र में योगेंद्र यादव के साथ धक्कामुक्की, भाषण के बीच मंच पर चढ़ गए 40-50 लोग।
14 मोदी राज में 10 वर्षों के कार्यकाल में बढ़ गई करोड़पति टैक्सपेयर्स की संख्या, 1 करोड़ रुपये से ज्यादा इनकम वालों की संख्या में 5 गुना उछाल।

15 दीपावली से पहले महालक्ष्मी योग में खरीदारी का मुहूर्त, 24 को गुरु पुष्य और 6 बड़े योग, 752 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग।
16 बजाज-हाउसिंग-फाइनेंस ने IPO के बाद पहली बार नतीजे जारी किए, दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर ₹546 करोड़ रहा, नेट इंटरेस्ट इनकम 13% बढ़ी।
17 पुरी-सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा चक्रवाती तूफान; बंगाल-ओडिशा में असर, कई राज्यों में हो सकती है बारिश।
18 मोदी बोले- लोग पूछते हैं इतनी मेहनत क्यों करते हो, इसका एक ही जवाब है; जो सपना देखा है उसमें चैन है, न आराम।
19 CJI चंद्रचूड़ बोले- अगर आस्था है, तो भगवान रास्ता निकालेंगे, राम जन्मभूमि केस के वक्त मैं भगवान के सामने बैठा, कहा- आप ही समाधान दीजिए।
20 कश्मीर आतंकी हमला-लश्कर के संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी, रेकी के बाद टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग; डॉक्टर-6 मजदूरों की मौत, 3 बिहार के।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21फ्लाइट में बम की फर्जी कॉल पर जाना पड़ेगा जेल! नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- जल्द लाएंगे कानून।
22 भारत और चीन के बीच खत्म होगा सीमा विवाद! दोनों देशों के बीच पेट्रोलिंग को लेकर हुआ अहम समझौता।
23 मदरसों को मिलती रहेगी फंडिंग, सरकारी स्कूलों में नहीं ट्रांसफर होंगे बच्चे; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला।
24 गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस- केजरीवाल की याचिका खारिज, समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे; PM की डिग्री को फर्जी बताया था।
25 उद्धव-कांग्रेस के बीच 7 सीटों पर अनबन, कल तक हो सकता है सीट बंटवारा, कांग्रेस की पहली लिस्ट भी जारी होगी।
26 सीट बंटवारे पर MVA में घमासान!: संजय राउत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- उनके फैसले दिल्ली में होते हैं।
27 संजय राउत ने कहा कि हम सालों से राजनीति में हैं। हर पार्टी को लगता है कि उनके कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए, लेकिन यह एक गठबंधन है। हर किसी को कुछ बलिदान करना पड़ता है।
28 चंद्रबाबू बोले- लोग ज्यादा बच्चे पैदा करें, जिनके 2 से ज्यादा बच्चे, भविष्य में वही चुनाव लड़ेंगे; आंध्र में कई जिले ऐसे, जहां सिर्फ बुजुर्ग।

29 अब 24 अक्टूबर को ओडिशा के तटों से टकराएगा साइक्लोन दाना, 120KMPH की रफ्तार से हवा चलेगी; सऊदी अरब ने दिया नाम, इसका अर्थ उदारता।
30 ₹78 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर सोना, इस साल ₹14,616 महंगा हुआ, चांदी भी ₹4,884 बढ़कर ₹97,167 प्रति किलो पर पहुंची।
31 सोमवार को शुरुआती तेजी के बाद फिर फिसला शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर, मिडकैप निफ्टी में बड़ी गिरावट।
32 सोमवार से ओपन हुए 2 IPO, दीपक बिल्डर्स और वारी एनर्जीज के इश्यू में 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली, मिनिमम इन्वेस्टमेंट 13,527 रुपए।
33 उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, छह लोगों की मौत .

34 मेहनती नेता, उत्कृष्ट प्रशासक की पहचान’, पीएम मोदी ने अमित शाह को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई।

35 भारत-चीन के बीच समझौते पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले, 2020 की तरह कर सकेंगे गश्त।
36 इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया…’, 30 उड़ानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी।
37 दिल्ली पुलिस ने विस्फोट में खालिस्तान से जुड़े होने की जांच के लिए टेलीग्राम को पत्र लिखा; सीसीटीवी फुटेज में देखा गया संदिग्ध।
38 ओडिशा सरकार ने पर्यटकों से पुरी छोड़ने को कहा, चक्रवाती तूफान के खतरे को लेकर जारी की एडवाइजरी।
39 शॉल ओढ़कर 2 लोग आए, अंधाधुंध करने लगे फायरिंग; गांदरबल हमले के दौरान क्या हुआ।
40 दीवाली-छठ पर यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, चलाईं 50 से अधि‍क ट्रेनें।
41 ‘बाबा हमास’ कश्मीर में बना रहा था नया आतंकी गुट, सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ ऐक्शन
42 बेअदबी के मामलों में राम रहीम के खिलाफ चलेगा केस, मान की सरकार ने दिया आदेश।
43 लारेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने पर 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम, जानें किसका है ये ऐलान
============

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *