गुरुवार, 10 अक्टूबर देश दुनियां के 43 विशेष समाचार

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी
!! नहीं रहे भारत के रतन!! थार एक्सप्रेस की विनम्र श्रद्धांजलि !!
================================
1 रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल से पार्थिव शरीर घर ले जाया गया; राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा।
2 दिग्गज उद्योगपति और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा नहीं रहे। रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।
3 दयालु आत्मा, महान नायक… रतन टाटा को PM मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि।
4 जब भारत-चीन युद्ध के चलते अधूरी रह गई रतन टाटा की प्रेम कहानी, कभी नहीं की शादी।
5 रतन टाटा ने 2011 में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मैं चार बार शादी करने के करीब पहुंचा, लेकिन हर बार डर के कारण या किसी न किसी कारण से मैं पीछे हट गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में काम करते समय उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और उन्हें भारत लौटना पड़ा क्योंकि उनके परिवार का कोई सदस्य बीमार था। लड़की के माता-पिता ने उसे भारत जाने की अनुमति नहीं दी। कहा जाता है शायद वह इसी कारण आज तक अविवाहित हैं।
6 पद्म विभूषण रतन टाटा नहीं रहे, बारिश में भीगते परिवार को देखकर सबसे सस्ती कार बनाई, फोर्ड से लिया था अपमान का बदला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 जब 69 साल के रतन टाटा ने उड़ाया था फाइटर जेट,बने थे पहले भारतीय, दुनिया ने माना था लोहा,21 साल की उम्र में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बनने से लेकर कंपनी को नई बुलंदियों पर पहुंचाने में रतन टाटा की कड़ी मेहनत रही, मिडिल क्लास के कार का सपना पूरा करने में भी बड़ी भूमिका रही, इतना ही नहीं भारत की ग्रोथ में भी रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
8 आज वियनतियाने के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी; लाओस के पीएम और अन्य नेताओं के साथ होंगी द्विपक्षीय बैठकें।
9 केंद्र का फैसला- दिसंबर 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज, राजस्थान-पंजाब में 2280 KM सड़कें बनेंगी; गुजरात के लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा NMHC बनेगा।
10 कांग्रेस बोली- हरियाणा चुनाव में EVM हैक हुई, 90% चार्ज से BJP जीती, कम वाली में कांग्रेस को लीड; 20 सीटों पर गड़बड़ी की गई।
11 हरियाणा में एमपी-राजस्थान की तरह 2 डिप्टी CM होंगे, मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, सैनी ही होंगे मुख्यमंत्री।
12 समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना को मिलेगी दो परमाणु पनडुब्बियां, दर्जनों ड्रोन का भी सौदा।
13 CJI चंद्रचूड़ बोले- देश की पूरी निष्ठा से सेवा की, इतिहास मेरे कार्यकाल का कैसे आकलन करेगा, इस बात की चिंता; 10 नवंबर को रिटायर होंगे।

pop ronak

14 दिल्ली CM हाउस से आतिशी का सामान निकाला गया, PWD ने कहा- केजरीवाल से घर की चाबियां लीं, हमें बिना बताए रहने आ गईं।
15 कश्मीर में जवान का गोलियों से छलनी शव मिला, आतंकियों ने एक दिन पहले अनंतनाग से अगवा किया था; रातभर सर्चिंग के बाद बॉडी मिली।
16 INDW vs SLW: हरमन-मंधाना ने निकाला श्रीलंका का कचूमर, 2 गेंदबाज ने की खटिया खड़ी; भारत को मिली दमदार जीत।
17 भारत ने 36वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत मिली, भारत ने बंगलादेश को 86 रनों से मात दी।
18 पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए, कहा- उनके पीएम बनने से पहले अस्थिर था भारत।
19 रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरीमन प्वाइंट लाया गया, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार।
20 रतन टाटा: उद्योग जगत के दिग्गज, जिन्हें माना गया ‘धर्मनिरपेक्ष जीवित संत।

CHHAJER GRAPHIS

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 भारत को समृद्धि की ओर बढ़ाया’, अमेरिका ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को किया याद?
22 मणिपुर: सुरक्षा बलों को सफलता; तीन दिनों के भीतर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद जब्त।
23 बंगाल: आरजी कर हत्याकांड के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का दुर्गा पूजा उत्सव के बीच आमरण अनशन जारी।
24 रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा।
25 बीजेपी में शामिल हुईं केरल की पहली महिला आईपीएस, तीन हफ्ते तक सोचने के बाद लिया ये फैसला।
26 आखिरी डील में 23,000% प्रॉफिट कमा गए रतन टाटा, जानिए क्या था दांव।उन्होंने ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स में अपनी 0.06% हिस्सेदारी लगभग 20 लाख डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) में बेची थी। उन्हें कंपनी में अपने मूल निवेश पर 23,000% रिटर्न मिला।
26 पांच आधार कार्ड, उर्दू में लिखे दस्तावेज… मंजू बनकर महाकाल लोक में क्यों घूम रही थी रुखसार?
27 बिहार भूमि सर्वे: ‘नीतीश के नवरत्न’ उतरे मैदान में, एक नजर में नाप देंगे ‘भ्रष्टाचार की यमुना।
28 यूं ही कोई रतन टाटा नहीं हो जाता…मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए जो किया वो कोई महामानव ही कर पाता।

29 टाटा को यूपी में लाने की बहुत कोशिश की… जब अखिलेश ने बयां की रतन टाटा के सामने वो कहानी।
30 टकराव से कोई फायदा नहीं… केंद्र सरकार पर क्यों उमड़ा उमर अब्दुल्ला का प्यार?
31 हरियाणा के पूर्व MLA ने हार का गुस्सा निकाला:नतीजे आते ही लड़कियों की 18 फ्री बसें बंद कीं; बोले- अब नया विधायक चलाए।
32 पंजाब पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई टली:डिटेल आदेश न मिलने के कारण लिया फैसला; 100 से अधिक याचिकाएं दायर।
33 दिल्ली में बंगला नंबर 6 मुख्यमंत्री का घर नहीं:LG ऑफिस के मुताबिक, इसे किसी को भी दिया जा सकता, आतिशी ने जबरन कब्जा किया।
34 पुणे पोर्शे केस- नाबालिग आरोपी को जमानत देने वाले जुवेनाइल बोर्ड के 2 सदस्य हटाए गए; सड़क सुरक्षा पर निबंध लिखने कहा था।
35 कांग्रेस की हवा, आंधी और सुनामी बताने वाले योगेंद्र यादव ने बताया कहां हुई चूक।

36 तिहाड़ जेल के पूर्व DG संदीप गोयल की मुश्किलें बढ़ीं; MHA ने शुरू की जांच।
37 कौन हैं नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई जो अब संभाल सकते हैं समूह की कमान।
38 माफी मांगनी चाहिए; मामन खान पर अब कांग्रेस में ही उठ गया सवाल।
39 नीतीश, चिराग, संघ और अब चंद्रबाबू; जातिगत जनगणना पर क्या करेगी मोदी सरकार।
40 मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया…’ रतन टाटा का आखिरी पोस्ट
रतन टाटा की सादगी पर वायरल हो रहा नितिन गडकरी का वीडियो, हैरान करने वाले किस्से।
41 ईरानी हमले का जवाब घातक, चकित करने वाला होगा: इजरायली रक्षा मंत्री।
42 इजरायल ने लेबनान में शरणार्थी शिविर पर हमला किया, 6 लोगों की मौत।
43 जोधपुर में लगातार दूसरे दिन फिर हत्या, पार्टी में हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी, मर्डर के बाद साथियों के साथ भागा आरोपी तथा भरतपुर में चाऊमीन के पैसे को लेकर विवाद, फिर जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक की मौत, हाइवे पर लगाया जाम
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *