शुक्रवार, 13 सितम्बर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

khamat khamana

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी
=============================
1 LAC का हो सम्मान, सीमा से लगे इलाकों में रहे शांति’, चीन के विदेश मंत्री को अजीत डोभाल की दो टूक।
2 कुछ लोगों को राष्ट्रहित का ज्ञान नहीं, दुश्मनों संग मिले; राहुल गांधी पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़।
3 घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी मत दो, महीनेभर में दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, बुलडोजर एक्शन से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘देश कानून से चलता है; पूरे देश के लिए दिशा-निर्देश तय करेंगे।
4 माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, एम्स को दान हुआ पार्थिव शरीर।
5 छात्र नेता रहते मांगा PM का इस्तीफा तो मिलने चली आई थीं इंदिरा गांधी, ऐसा था सीताराम येचुरी का राजनीतिक सफर।
6 ‘वे लेफ्ट के अग्रणी नेता थे’, पीएम मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 ‘2004 से शुरू हुई दोस्ती अंतिम समय तक कायम रही,’ सीताराम येचुरी के निधन पर भावुक हुईं सोनिया गांधी।
8 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
9 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा और उनके साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा।
10 शर्तें न मानने पर CM के साथ बैठक के लिए नहीं पहुंचे डॉक्टर, ममता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की।
11 केजरीवाल CM दफ्तर नहीं जा सकते हैं , SC ने जमानत पर लगाईं शर्तें।
12 जागरण संपादकीय में लिखा कि राजनीतिक लाभ के लिए संकट को निमंत्रण, मुफ्त रेवड़ियों पर भारत को रहना होगा अलर्ट।
13 भारतीय रिजर्व बैंक और कई शोध संगठनों ने चौंका देने वाले आंकड़े दिए हैं कि ये तथाकथित कल्याणकारी उपाय राजकोषीय जहर हैं, जो आने वाले समय में देश की आर्थिक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

pop ronak

14 हिंडनबर्ग का आरोप-स्विस बैंकों में अडाणी के ₹2600 करोड़ फ्रीज, अडाणी ग्रुप बोला- सारे दावे झूठे, यह हमारी मार्केट वैल्यू गिराने की कोशिश।
15 अगस्त में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.65% पर पहुंची, सब्जी महंगी, दाल सस्ती हुई; जुलाई में 5 साल के निचले स्तर 3.54% पर रही थी।
16 कितना बदल गया बांग्लादेश! मोहम्मद अली जिन्ना को राष्ट्रपिता घोषित करने की मांग।
17 केजरीवाल को जमानत, SC ने शराब घोटाले में दी राहत; गिरफ्तारी पर जजों की अलग राय।
18 यूक्रेन बदलेगा रणनीति, चला सकता है एक घातक मिसाइल; रूस परमाणु से देगा जवाब ?
19 एक फ्रेम में 11 खिलाड़ी, काउंटी क्रिकेट में दिखा गजब का रोमांच।
20 इफ्तार और घर पर पूजा में फर्क नहीं पता, मनमोहन सिंह वाले दावे पर भड़की कांग्रेस।

CHHAJER GRAPHIS
आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 पंजाब में खालिस्तानी ठिकानों पर गिरी NIA की गाज, कई ठिकानों पर छापा।
22 गठबंधन टूटने पर सपा-बसपा में बहसबाजी तेज, मायावती और सतीश का अखिलेश पर डबल अटैक।
23 मां को धक्का दिया, फोन छीना, बप्पा के दरबार में TV एक्ट्रेस संग बदसलूकी, 24 गजब ! 172 बार सांप ने डंसा, फिर भी 100 साल तक जिंदा रहा यह शख्स।
25 लड़की को झाड़ियों में ले गए, तीन घंटे तक अलग रखा… आर्मी अफसरों के साथ उस रात और क्या हुआ?
26 दफ्तर नहीं जाएंगे, फाइल पर दस्तखत नहीं…सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को कई शर्तों पर दी है जमानत।
27 शहबाज से बना हर्षित चौधरी, 24 लड़कियों को बनाया शिकार… जिसे चोर समझकर पकड़ा, वो निकला लव जिहाद का खिलाड़ी।
28 केजरीवाल को बेल पर साथ लेकिन CBI अरेस्ट पर मतभेद, जजों के अलग-अलग आदेश जानिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।

29 झारखंड चुनाव से पहले ‘इंडिया’ में होगा ‘खेल’! दीपांकर भट्टाचार्य ने की टेंशन देने वाली मांग, अब क्या करेगी जेएमम और कांग्रेस ?
30 भारत के कहने पर रोके चीन के जहाज… श्रीलंका पर भड़का ड्रैगन, धमकी देते हुए कहा..
31 गुजरात टाइटन्स कंपनी है जिसे खरीदने में दो बार चूक गए गौतम अडानी, अहमदाबाद की कंपनी टोरेंट ग्रुप ने मारी बाजी।
32 ‘सत्यमेव जयते’: सुप्रीम कोर्ट के केजरीवाल को जमानत दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा।
33 शिमला मस्जिद विवाद प्रदर्शन की सीसीटीवी फुटेज आई सामने; 6 पुलिसकर्मी घायल, 8 एफआईआर दर्ज।
34 उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर: एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट।
35 कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर हमला मामला।

36 राजस्थान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 की मौत, राजाखेड़ा में 237 मिमी बारिश दर्ज।
37 भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात की, आप सरकार के ‘स्वास्थ्य सेवा घोटाले’ की जांच की मांग।
38 ‘मैं इस्तीफा देने को तैयार’, कोलकाता कांड पर CM ममता का बड़ा बयान।
39 उत्तराखंड के चमोली में सीजन की पहली बर्फबारी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें।
40 हिंडनबर्ग रिसर्च का बड़ा आरोप, स्विस अधिकारियों ने अडानी समूह के 31 करोड़ डॉलर किया फ्रीज।
41 जमशेदपुर से 11 नहीं, 6 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, 14 को ड्राई रन।
42 चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले का मुख्य अपराधी गिरफ्तार,छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या।
43 गौतमबुद्व नगर से मसूरी आए युवकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, चार घायल।
=============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *