शनिवार, 22 जून देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा/आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (क्षय)
===========================
1 देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू, आधी रात को अधिसूचना जारी; पेपर लीक करने पर 3 से 5 साल सजा, 10 लाख तक जुर्माना।
2 NTA ने CSIR-UGC-NET परीक्षा को किया स्थगित, 25-27 जून तक होना था एग्जाम।
3 NTA को बना दिया ट्रॉमा एजेंसी’, CSIR-UGC-NET एग्जाम हुआ कैंसिल तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला।
4 नीट अभ्यर्थियों से मिले राहुल गांधी, बोले- ‘संसद में खुद उठाऊंगा पेपर लीक का मुद्दा, मैं हमेशा आपके साथ।
5 तुअर, उड़द, मसूर की शत प्रतिशत खरीद एमएसपी पर करेगा केंद्र; केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया एलान।
6 केजरीवाल की रिहाई पर हाईकोर्ट की रोक, 2 दिन बाद सुनवाई होगी; ED का विरोध, केजरीवाल के वकील बोले- वे कोई आतंकवादी नहीं।
7 अधीर रंजन चौधरी का बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अपनी सीट पर भी हार गए थे। नरम पड़े दीदी के तेवर ? वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए प्रचार कर सकती हैं ममता।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 ममता की मोदी को तीनों क्रिमिनल कानूनों को लेकर चिट्ठी, लिखा- जल्दी में पास किए गए,1 जुलाई से इनका लागू होना टालें।
9 उत्तरप्रदेश-हमें सरकार में ढक्कन बनाकर रखा गया है..’‚ सोशल मीडिया पर वायरल राज्यमंत्री का बयान, नेत्री बोलीं- फेक है।
10 देश के जलाशयों में बचा सिर्फ 21 फीसदी पानी, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे।
11 आज से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी एक रुपये महंगी, नई दरें लागू।
12 पीएम मोदी ने डल झील के किनारे 21 जून को योग किया, लोगों के साथ सेल्फी ली; सेना के जवानों ने INS विक्रमादित्य, चीन बॉर्डर पर योगासन किए।
13 पीएम मोदी ने बताया योग का फायदा, कहा- ‘जीवन से जोड़ेंगे तो मिलेगा हमेशा लाभ।
14 जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव, चुनाव आयोग का राज्यों को निर्देश- 20 अगस्त तक वोटर लिस्ट अपडेट करें।
15 NEET काउंसलिंग पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का फिर इनकार, कहा- काउंसलिंग आने वाली 6 जुलाई से शुरू होगी, कैंडिडेट्स के पास मॉडिफिकेशन का ऑप्‍शन रहेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

16 प्रोटेम स्पीकर पर सियासी बवाल: ‘संसदीय प्रक्रियाओं की अनदेखी…’, कांग्रेस सांसद ने महताब के चयन पर उठाए सवाल।
17 केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फिसली जुबान, कहा- 2025 में तेजस्वी को धूल चटाएंगे और एनडीए का करेंगे सूपड़ा साफ।
18 बरेली में सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 बुलडोजर फूंके:बिल्डर के गुर्गों ने कार और डिवाइडर की आड़ लेकर की फायरिंग, 30 मिनट तक बवाल।
19 तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि सरकार को कोई शंका है तो मेरे आप्त सचिव (पीएस) को बुला करके पूछताछ कर ले। जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई करें। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि इन लोगों से नहीं हो रहा है तो मैं मुख्यमंत्री को बोल देता हूं जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करें।
20 शुक्रवार को ऑल टाइम हाई बनाने के बाद 65 अंक गिरा निफ्टी, ये 23,501 पर बंद हुआ, सेंसेक्स भी 269 अंक की गिरावट के साथ 77,209 पर क्लोज।
21 हाय रे गर्मी: हीटवेव से देश में रिकॉर्ड मौतें, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने गंवाई जान।
22 राजधानी दिल्ली में जल संकट पर सियासी संग्राम, आज आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ का दूसरा दिन।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई।
24 “पेपर लीक’ विवाद के बीच परीक्षा कानून का लागू किया जाना ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश: कांग्रेस का आरोप।
25 केंद्र द्वारा घोषित एमएसपी वृद्धि किसानों से किए गए वादे का मजाक: संयुक्त किसान मोर्चा।
26 हीटवेव से देश में रिकॉर्ड मौतें, मृतकों की संख्या बढ़कर 143 पहुंची।
27 पुणे पोर्श केस में हाईकोर्ट ने पूछा- ‘क्या जमानत के बाद भी किशोर को हिरासत में रखना कारावास नहीं।
28 नीट परीक्षा में काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, एनटीए को थमाया नोटिस।
29 पेपर लीक समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, दस साल की सजा, एक करोड़ रुपए का जुर्माना।
30 हिंदुजा परिवार को सजा : घरेलु कर्मचारियों के साथ खराब बर्ताव व प्रताड़ना के आरोप में कोर्ट ने दोषी माना।
31 विधायक की अपने क्षेत्र के विकास पर नजर : भरतपुर मास्टर ड्रेनेज प्रोजेक्ट में बदलाव की आशंका पर मुख्यमंत्री को लिखी कड़ी चिट्‌ठी।
32 अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत के लिए की गई ‘प्रथम पूजा।
33 बिहार : ‘मुस्लिम-यादव’ समीकरण के टूटने के खतरे के बीच RJD ने बदली रणनीति।
34 यूपी में आईपीएस के तबादले, लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर बदले।
35 बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि।
36 पेपर लीक से पुराना है बिहार का कनेक्शन, नीट यूजी से पहले भी हो चुके हैं कई कारनामे।
37 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्य पुजारी रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन।
38 एंटीगुआ की पिच भारत को दिला सकती है जीत।
39 मैनेजमेंट ट्रेनी के बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, अंतिम डेट से पहले कर लें अप्लाई।
40 वेस्टइंडीज ने USA को 9 विकेट से रौंदा, होप ने गेंदबाजों की निकाली हवा।
41 जोधपुर के सूरसागर में पथराव-आगजनी, कई पुलिसवाले घायल:मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े; देर रात तक हुआ हंगामा, 15 लोग हिरासत में।
42 तमिलनाडु शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 53 हुआ:इनमें 3 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर; अलग-अलग अस्पतालों में करीब 135 लोग भर्ती।
43 गुजरात: 3.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा की आयातित ड्रग्स क्राइम ब्रांच ने की जब्त।

=====================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *