रविवार, 27 अक्टूबर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

मंगलवार, 31 दिसंबर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी
==============================
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात का दौरा करेंगे, जहां वह अपने स्पेन के समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर ‘टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन करेंगे। यह कॉम्प्लेक्स सी-295 विमान के निर्माण के लिए बनाया गया है। इस कॉम्लेक्स को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएसीएल) के परिसर में बनाया गया है।
2 जयशंकर बोले- भारत-चीन सीमा पर 2 वजहों से समझौता, पहला-हम अपनी बात पर अड़े रहे, सेना डटी रही; दूसरा- कूटनीति काम आई।
3 योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान को RSS का समर्थन, सरकार्यवाह होसबोले ने कहा- अगड़ा और पिछड़ा, जाति-भाषा में भेद करेंगे तो हम कटेंगे।
4 ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करने वालों को हमसे बात करने में शर्म क्यों? RSS नेता का राहुल गांधी पर कटाक्ष।
5 भाजपा का प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में अपनी और पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति छिपाई।
6 प्रियंका बोलीं- राहुल और वायनाड के रिश्ते को मजबूत करूंगी, वायनाड के लोगों से कहा- फाइटर के रूप में यह मेरी पहली यात्रा नहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि धर्म शासित समाज में गैरबराबरी का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म केवल मार्ग नहीं, बल्कि मंजिल और लक्ष्य भी है, जो प्रणियों सहित अस्तित्व के सभी क्षेत्रों में लागू होता है।
8 शीत सत्र में जम्मू-कश्मीर को राज्य बनाने का प्रस्ताव, हाल ही में PM-गृह मंत्री से मिले थे उमर, इसी साल राज्य बहाली का आश्वासन मिला था।
9 आज अमित शाह कोलकाता में नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे; BJP सदस्यता अभियान का भी आगाज।
10 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- संवाद और कूटनीति के रास्ते पर लौटें।
11 फर्जी कॉल्स पर आईटी मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी मांगी मदद।
12 क्या चूर हो गया लोकसभा का उत्साह? महाराष्ट्र में कांग्रेस की थी 110 सीटों की डिमांड; अब कम पर लड़ने को तैयार।
13 महाराष्ट्र चुनाव- भाजपा की दूसरी लिस्ट में 22 नाम, सिर्फ एक ही महिला को टिकट; पहली लिस्ट में 99 नाम थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान।
15 NCP शरद गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 22 नाम, पहली लिस्ट में 45 कैंडीडेट उतारे थे; अब तक 67 नामों को ऐलान हो चुका।
16 ICICI बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 14% बढ़ा, नेट इंटरेस्ट इनकम 9.5% बढ़कर ₹20,048 करोड़ रही, एक साल में शेयर ने 38% रिटर्न दिया।
17 घर में लगातार 18 सीरीज जीतने के बाद हारा भारत, न्यूजीलैंड की भारत में पहली सीरीज जीत; अश्विन ने कुंबले को पीछे छोड़ा।
18 हमारे साथ खिलवाड़ मत करो, मिडिल ईस्ट में कहीं भी मार सकते हैं; इजरायली दूत ने भारत से दी चेतावनी।
19 अचानक ब्लास्ट और हमेशा के लिए जुदा हो गई खूबसूरत जोड़ी…दिल दहला देने वाला मंजर। गंगाशहर का मुनित बोथरा व लवीना बदनानी की मौत।
20 बर्तन की जंग से नल की सफाई तक यूज्ड एल्युमिनियम फॉयल का करें इस्तेमाल।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 ईरान पर बम बरसाने में आगे थीं इजरायल की महिलाएं।
22 राम मंदिर में नमाज पढ़ने लगे तीन बुजुर्ग, पुजारी भी रह गए दंग;क्या थी वजह ?
23 सुन लॉरेंस बिश्नोई, जेल में ही होगी हत्या; सलमान का जिक्र कर किसने दी धमकी?
24 लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन मचा हड़कंप।
25 रोहित शेट्टी हटाएंगे घरवालों के चेहरों से नकाब, इन खिलाड़ियों का होगा मुंह काला।
26 शेख हसीना पर चलेगा हत्या का केस? जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने का आदेश, डेडलाइन तय।
27 न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका, प्रिया मिश्रा को मिली करियर की पहली सफलता।

28 शहाबुद्दीन की बीवी-बेटे के RJD में शामिल होने पर जोश में तेजस्वी, जीत का दावा।
29 आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन आंदोलन बनता जा रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी।
30 चक्रवात ‘दाना’ से ओडिशा में 35.95 लाख लोग प्रभावित, अब तक कोई हताहत नहीं: मंत्री सुरेश पुजारी।
31 मुंबई आतंकवादी हमले 26/11 पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी: एस जयशंकर।
32 बंगाल में शांति तभी स्थापित हो सकती है जब सीमा पार से घुसपैठ रुकेगी: अमित शाह।
33 बैन के बाद भी, दिल्ली-एनसीआर के 18 प्रतिशत परिवार इस दिवाली पटाखे फोड़ने की योजना बना रहे हैं: सर्वे
34 भारत ने पहलीबार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब किया अपने नाम, रेचल गुप्ता ने रचा इतिहास।

35 ‘दीपोत्‍सव’ अब कुम्हारों के लिए एक नई सुबह लेकर आया, अगली पीढ़ी के लिए उम्मीद।
36 देश में बढ़ा प्रदूषण, 11 शहरों का AQI 300 पार:भिवाड़ी में हवा सबसे खराब, यहां AQI का लेवल 610; घनी धुंध में छिपा ताजमहल।
37 सूरत रेलवे स्टेशन पर यूपी-बिहार के यात्रियों की भीड़:ट्रेन पकड़ने 8-8 घंटे पहले स्टेशन पहुंच रहे लोग, रेलवे चला रहे 86 स्पेशल ट्रेनें।
38 बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश लॉरेंस के भाई ने रची:पुलिस बोली- कनाडा में बैठे अनमोल ने सिद्दीकी के घर की रेकी कराई थी।
39 मन की बात का 115वां एपिसोड:डिजिटल अरेस्ट पर PM बोले- फ्रॉड कॉल आने पर रुको, सोचो और फिर एक्शन लो।
40 मुंबई के बांद्रा टर्मिनस में भगदड़, 10 यात्री घायल:प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हादसा, गोरखपुर जा रही ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी।
41 CJI बोले- सरकार के प्रमुख से मिलना डील होना नहीं:वे न्यायपालिका के लिए बजट देते हैं, अगर लेटर पर निर्भर रहेंगे तो काम नहीं होगा।
42 हरियाणा के 15 शहरों में AQI 300 पार:पराली जलाने के मामले बढ़कर 700 हुए, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी।
43 लखनऊ पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत:भाई बोला- पुलिस की पिटाई से रात भर कराहता रहा; लॉकअप में पानी तक नहीं दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *