रविवार, 03 नवंबर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
कार्तिक सुदी दूज !! भाई – दूज!!
===========================
1 संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से, 20 दिसंबर तक चलेगा; वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक बिल पेश होने के आसार।
2 जयशंकर बोले- कुछ देश दूसरों की तुलना में ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड, भारत विश्वामित्र बनकर सभी से मित्रता करना चाहता, मल्टीपावर दुनिया में मित्रता अकेली नहीं रही।
3 झारखंड में आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह; तीन रैलियां कर विरोधियों को देंगे चुनौती।
4 2025 में देश की जनसंख्या 146 करोड़ होने की संभावना, राष्ट्रीय जनगणना अगले साल शुरू होकर 2026 की शुरुआत में खत्म होगी।
5 पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक 11 रैलियां करेंगे ,महाराष्ट्र के चुनावी रण में और भी बड़े नेता नेता भी दिखाएंगे जौहर।
6 “कई आतंकी हमलों के बाद हाई अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार; रक्षा मंत्री बोले- सुरक्षा चूक का मुद्दा नहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

7 CJI चंद्रचूड़ 5 दिनों में रिटायर होगे , AMU को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा, मदरसा कानून की वैधता; 5 दिनों में CJI सुनाएंगे 5 बड़े फैसले।
8 “‘मोदी ने पीएम पद की गरिमा को नष्ट कर दिया’, प्रियंका गांधी का जोरदार हमला; महात्मा गांधी का जिक्र कर कही बड़ी बात, आगे सलाह दी कि कांग्रेस पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय पीएम मोदी को सत्य का सहारा लेकर अपने पद की गरिमा बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
9 वित्तीय सहयोग पहुंचाने के लिए हो रहा पुलिस वाहनों का उपयोग, शिंदे सरकार पर शरद पवार का बड़ा आरोप।
10 तेलंगाना: पीएम मोदी के हमले पर सीएम रेवंत का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने 11 महीने के शासन में अंधकार खत्म किया।
11 आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट, विधि-विधान से प्रक्रिया जारी।
12 हिजबुल्ला का एक और शीर्ष कमांडर ढेर: IDF ने किया फाउर को मारने का दावा, इस्राइल पर कई हमलों का था मास्टरमाइंड।
13 हालात: बांग्लादेश में अब भी भय का माहौल, हसीना सरकार के तख्तापलट से भारत के साथ व्यापार में बड़ा नुकसान।

pop ronak

14 मुंबई टेस्ट- न्यूजीलैंड को 143 रन की बढ़त, दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 171/9; भारत पहली पारी में 263 पर ऑलआउट।
15 कश्मीर में 36 घंटे में 3 एनकाउंटर, श्रीनगर में घर को ब्लास्ट किया, यहां आतंकी छुपे थे; 4 जवान घायल, अनंतनाग में 2 आतंकी ढेर।
16 गंभीर परिणाम होंगे; अमित शाह पर बेतुके आरोपों से भड़का भारत, कनाडा के प्रतिनिधि को किया तलब।
17 फर्जी आंकड़े, मनगढ़ंत आरोप; खड़गे के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर भड़के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
18 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फील्ड गन फैक्ट्री में जांची T90, IFG और धनुष गन की बैरल की गुणवत्ता, बोले- भविष्य सुरक्षित है।
19 शिंदे बोले- कांग्रेस खटाखट करती रही, एक रुपया नहीं दिया, हमने पटापट पैसे डाले; कठपुतली नहीं हूं, स्कीम पर दोनों डिप्टी CM को निर्देश दिए।
20 सीएम एकनाथ शिंदे का कांग्रेस पर हमला, शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के पास देने का इरादा नहीं है, उन्होंने लोगों से सिर्फ लेना सीखा है। शिंदे ने कहा, वह सही हैं, क्योंकि उनके पास देने का इरादा नहीं है। उन्हें देना नहीं आता, उन्हें लेना आता है।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 कभी महिला का अपमान नहीं किया, राजनीतिक कारणों से पैदा किया गया विवाद’, अरविंद सावंत का माफीनामा।
22 चुनाव से पहले डिप्टी सीएम फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई, अब फोर्स वन के पूर्व जवान रहेंगे तैनात।
23 किसकी सेना में है ज्यादा दम? 49 सीटों पर उद्धव और एकनाथ शिंदे की सीधी टक्कर; क्या हैं मायने ?
24 फ्लाइटों में बम की धमकी के बीच अब एयर इंडिया के विमान में मिला कारतूस, दुबई से आया था दिल्ली।
25 मथुरा में विदेशी भक्तों का ढोल-नगाड़ों पर डांस, 3 लाख श्रद्धालुओं ने 21KM की गोवर्धन परिक्रमा की ; गिरिराज जी को चढ़ाए 1008 तरह के व्यंजन।
26 दस्तक देने वाली है ठंड,10-12 नवंबर तक हो जाएं तैयार! उत्तर भारत में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा।
27 अक्टूबर में 5 लाख से ज्यादा कारें बिकीं, हर रोज एवरेज 16,550; मारुति सुजुकी ने एक महीने में 2 लाख से ज्यादा कार बेचने का रिकॉर्ड बनाया।

28 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 62 रुपए तक महंगा, फेस्टिव सीजन में UPI से 1,658 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, सरकार ने GST से ₹1.87 लाख करोड़ जुटाए।
29 दीवाली पर 4.25 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी, अर्थव्यवस्था को मिला बूस्ट; अब शादियों के सीजन पर नजर,त्योहारी सीजन से देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिल रहा है।
30 ऋषभ पंत के साथ हुई बेईमानी, थर्ड अंपायर ने सरेआम किया धोखा, विकेट पर मचा बवाल।
31 किससे डरते हैं देवेंद्र फडणवीस, क्या किम जोंग से है खतरा? संजय राउत ने सुरक्षा बढ़ाने पर उठाए सवाल।
32 बिहारी टार्जन’ की तेजी के आगे उसैन बोल्ट भी फेल, राजा यादव के सामने हांफने लगते हैं स्कॉर्पियो और थार!
33 जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते मुजफ्फरनगर का लाल विवेक शहीद, सेना ने दी जानकारी, मचा कोहराम।
34 अमेरिका का महाविनाशक बी-52 बॉम्बर मिडिल ईस्ट में पहुंचा, ईरान को सबक सिखाने की तैयारी।

35 झारखंड चुनावः NDA में एकजुटता, इंडिया गठबंधन के दलों में नहीं बनी 100 प्रतिशत सहमति, 3 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला।
36 SBI के ग्राहक ध्यान दें… रिवॉर्ड पॉइंट का मैसेज खाली कर सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत जानें बचने के तरीके।
37 लालू-तेजस्वी को भनक भी नहीं लगी और हो गया ‘खेल’, पीके के संपर्क में RJD के 400000 कार्यकर्ता।
38 अश्विन-सुंदर क्रीज पर, न्यूजीलैंड 3 विकेट और भारत खोज रहा 27 रन।
38 फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को 25 हजार; झारखंड में BJP के घोषणा पत्र में क्या-क्या।
39 ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में!
40 महाराष्ट्र चुनाव में कैसे चल रहा ‘नेम गेम’, पा के लिए अजित पवार ने चला दांव?
41 भारत से टेंशन के बीच हिंदू राग क्यों अलापने लगे ट्रूडो, लगा रहे मंदिरों का चक्कर।
42 हिजाब को लेकर भड़क गई लड़की, विरोध में अंडरवियर तक उतार दी आया VIDEO .
43 वायरल चुनाव से पहले कमला हैरिस को याद आया भारत, शेयर की मां और बचपन की तस्वीर।
===========================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *