604 श्रावक-श्राविकाओं ने किया एकलठाणा तप का आयोजन

604 श्रावक-श्राविकाओं ने किया एकलठाणा तप का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई , 10 नवम्बर। ( स्वरुप चन्द दाँती) परमाराध्य युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के दीक्षा कल्याण महोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई के तत्वावधान में शासनश्री साध्वी शिवमाला ठाणा-4 एवं साध्वी लावण्यश्री ठाणा-3 के सान्निध्य और प्रेरणा से सामुहिक एकलठाणा के प्रत्याख्यान हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एकलठाणा तप का सामुहिक आयोजन तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में सानन्द संपन्न हुआ

पुरे भारत वर्ष में श्रंखलाबद्ध आयोजित एकलठाणा तप का सामुहिक आयोजन तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में सानन्द संपन्न हुआ। इस तप में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेयुप, अणुव्रत समिति एवम सकल जैन समाज के 604 श्रावक श्राविकाएं संभागी बने।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने अपनी टीम सदस्यों के साथ एकलठाणा तप कर सहभागिता निभाई।

अध्यक्षा लता पारख ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए सभी के तप की अनुमोदना की। मंत्री हेमलता नाहर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। तप अनुष्ठान संयोजिका वनीता गेलड़ा, अंजू आच्छा, पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य का अनुष्ठान को सफल और सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *