शहर देहात जिला कांग्रेस ने पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

  • प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के जन्मदिवस पर गायों को डाला गुड और खिलाया चारा

बीकानेर,1 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर आज बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व राष्ट्रपति के नाम जिला कलैक्टर को ज्ञापन सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की प्रदेश की भाजपा सरकार के 10 माह के कार्यकाल में ही कानून व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और सड़के बदहाल हो गई है उसके साथ निरंकुश प्रशासन के कारण आम जनता के कार्य नही हो रहे हैं, जिसको लेकर आज पैदल मार्च और ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया।

pop ronak

इससे पहले तुलसी कुटीर के पास कांग्रेसजनो ने जिला अध्यक्ष की अगुवाई में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर डोटासरा जी के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की मगलकामना की।

CHHAJER GRAPHIS

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इस अवसर पर कहा की राजस्थान में भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में ही जनता परेशान होकर अपने हक हकुक के लिए सड़कों पर उतर आई है। सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी राज्य सरकार सुचारू नहीं रख पाई। निरंकुश प्रशासन के चलते अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी जनता को भटकना पड़ रहा है इससे ज्यादा शर्मनाक स्थति क्या होगी ?

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने भाजपा के मंत्रियों पर तंज कसते हुए ये जरूर कहा की 10 महीनों में ही मंत्रियों के नोनिहालों की चांदी हो गई है करोड़ों की गाड़ियां पुलिस सुरक्षा और लाखों का बैंक बैलेंस ये जरूर भाजपा की उपलब्धि इन 10 महीनों में रही है। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा की किसानों का हाल सबसे बुरा है अतिवृष्टि के कारण उनकी फसलें खराब हो गई। सरकार ध्यान नहीं दे रही। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। लेकिन सरकार मुआवजा देने को तैयार नहीं है।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था के हाल बुरे हैं।महिला अत्याचारों में राजस्थान अग्रणी राज्य बन चुका है।नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप के आरोपी भी खुले घूम रहे हैं । प्रदेश महामंत्री गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा की बेरोजगारों को भर्ती के नाम पर ठगा जा रहा है। कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत नोकरियां भी राज्य की भाजपा सरकार दे नहीं पा रही।

प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा ने कहा की आमजन के स्वास्थ्य को लेकर भी राज्य सरकार चिंतित नहीं है चिरंजीवी योजना बंद करना, अस्पतालों में पूरी दवाई ना होना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा की ओल्ड पेंसेशन स्कीम, वृद्धावस्था पैंशन, बेरोजगारी भता, तक पर राज्य सरकार ने ताला लगा दिया है।

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया की प्रदर्शन को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, अंबाराम इनाखिया, अनिल कल्ला, केदारमल कठतला, वरिष्ठ कांग्रेसी पाबूराम नायक,पट्टू जोशी,पन्नालाल मेघवाल,नंदराम कास, नित्यानंद पारिक, महासचिव रवि पुरोहित,हरीश गोदारा,प्रेम जोशी ओमप्रकाश मेघवाल,तोलाराम सियाग गोपीराम गोदारा, मनोज किराडू, खेमाराम मेघवाल, चंद्रशेखर चवरिया, फिरोज अहमद भाटी, घेवरचंद सियाग, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, वंदना गुप्ता, अफसाना पठान, सचिव मनोज चौधरी, हाजिर खान, कन्हैयालाल जोशी,माणक वाल्मिकी सुरेश वाल्मिकी, नंदराम कसानिया, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़,पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा, ताहिर हसन कादरी, ओमप्रकाश लोहिया, रामनाथ आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, हनुमान व्यास, मोहम्मद अकरम समा, सरदार अमरीक सिंह, जितेंद्र बिस्सा ने संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

इस अवसर पर मुकेश जोशी, विजेंद्र सिंह बिदावत,लालाराम, भागीरथ, किशनलाल ब्राह्मण, तिलोकाराम, साहिल पठान, भवानी शंकर कौशिक, खेमराज चौधरी, बृजरतन पंचारिया सहित कांग्रेस जान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *