मन्त्र साधना से मिलती आत्मिक प्रसन्नता – साध्वी डॉ॰ गवेषणाश्री

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri
  • लोगस्स कल्प अनुष्ठान का हुआ आयोजन

माधावरम, चेन्नई , 17 अक्टूबर। (स्वरुप चन्द दाँती ) आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री डॉ गवेषणाश्रीजी ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जैन तेरापंथ नगर, माधावरम्, चेन्नई में लोगस्स कल्प का अनुष्ठान कराते हुए कहा कि लोगस्स शक्ति जागरण का एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली प्रयोग है। यह अत्यधिक गंभीर और अनेक उत्तम गुणों से युक्त स्तोत्र है। इस पाठ में चौबीस तीर्थकरों की स्तुति की गई है। जिनकी स्तवना से सहज ही कर्मों की निर्जरा होती है और पवित्रता का विकास होता है। साधक इस लोगस्स की साधना से अपनी आत्मा का उत्कर्ष करते हैं।
साध्वीश्री ने आगे कहा कि इस मंत्र साधना के प्रयोग के अंतर्गत भावशुद्धि, लेश्या विशुद्धि और आत्मिक प्रसन्नता की अनुभूति होती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

साध्वी श्री मयंकप्रभाजी ने कहा कि वैदिक संस्कृति के अनुसार आज चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है। अनेक भाई-बहन चन्द्रमा के प्रकाश के नीचे सुई पिरोना, कुछ वाचन करना आदि अनेक क्रियाएं करते हैं। जैन दर्शन की मान्यतानुसार जैसे कमल सूर्य की प्रथम किरण से खिल जाता है, वैसे ही वीतराग आत्माओं के गुणानुवाद से सुख की प्राप्ति होती है। इस कल्प अनुष्ठान में अनेक भाई-बहनों ने भाग लिया। साध्वी श्री दक्षप्रभाजी की भी उपस्थिति रही।

pop ronak

साध्वी श्री मेरुप्रभाजी की चिकित्सकीय सेवाओं में प्रदत्त अनुकरणीय योगदान के लिए मेघराज वेद एवं श्रीमती कविता वेद का और साध्वी श्री मयंकप्रभाजी के संसार पक्षीय परिवार शहादा से पधारे हुए मेहमानों का तेरापंथ माधावरम ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *