शहर देहात कांग्रेस ने संयुक्त रूप से आयोजित की स्मरण सभा

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri
  • अपनी दृढनिश्चय, दूरदर्शिता के चलते विश्व में स्वीकार्य की गई इंदिरा गांधी- यशपाल गहलोत
  • इंदिरा गांधी ने आजाद भारत में बैंकों को हर व्यक्ति के लिए खोलने जैसे अनेकों जनकल्याण कार्य किए – बिशनाराम सियाग

 

बीकानेर 19 नवम्बर .भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 107 वी जयंती पर बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि और स्मरण सभा का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पब्लिक पार्क में आहुत की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करते हुए जिला शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की दृढ़ निश्चय निर्णायक छवि और दूरदर्शिता के कायल ना सिर्फ हिंदुस्तान में थे। बल्कि विश्व ने भी उनकी काबिलियत का लोहा मानते हुए उन्हें विश्व के अधिकतम देशों ने अपना नेता माना। शक्ति के साथ नशा मुक्ति का कार्यक्रम भी इंदिरा गांधी जी की शख्शियत को कबीले तारीफ बनाता रहा। उनकी कार्यशैली वास्तव में आज के दौर में प्रासंगिक है और हमें आत्मसात करनी चाहिए।

pop ronak

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि आजाद भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना और आम आदमी की पहुंच में बैंकों को लाना इंदिरा गांधी जी की बड़ी सफलता रही है। देश के दुश्मनों को पूरी ताकत के सतह जवाब देना और दुश्मनों के घर में घुसकर उनको मरना इंदिरा गांधी जी जैसी महिला कर सकती है। वैसा साहस आज तक ना कोई कर पाया और ना आगे कोई कर पाएगा। आज हमे उनके जीवन को पढ़कर देश सेवा के कार्यों में खुद को समर्पित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि नारी शक्ति दुर्गा स्वरूपा श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी कि हम सब मिलकर देश के अंदर छुपे देश के दुश्मनों को ढूंढकर देश की जनता कि हीफजात करे।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि इंदिरा गांधी जी को देश आयरन लेडी के रूप में पूजता रहा क्योंकि लोहे जैसे मजबूत इरादे और दुश्मनों को चीरने का साहस इंदिरा गांधी जी कर सकती है।

संग्रहण महासचिव नितिन वत्सस ने व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्गुट आंदोलन की अगुवा बनना और विदेशी देशों द्वारा इंदिरा जी के नेतृत्व में कार्य करना साबित करता है कि इंदिरा गांधी जी का परचम पूरी दुनिया में फैल चुका था।

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने संचालन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में देश का हर व्यक्ति अपने आपको वतन पर कुर्बान करने को तैयार थे।

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बताया कि संगोष्ठी को पूर्व मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेमरतन जोशी उर्फ पट्टू, गोपीराम विश्नोई,पन्नालाल मेघवाल, सांगीलाल वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, उपाध्यक्ष अंबाराम इनखिया, मदनलाल चौहान, महासचिव प्रेम जोशी “त्रिशूल”, धर्माराम मेघवाल, जावेद पड़िहार, मनोज किराडू,राहुल जादूसंगत, फिरोज भाटी,महिला कांग्रेसअध्यक्षा श्रीमती शर्मिला पंचारिया, एनएसयूआई अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, एस सी महासचिव चंद्रशेखर चवरिया, महिला प्रत्याशी श्रीमती सुषमा बारूपाल, आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता, मुमताज शेख, सचिव मनोज चौधरी, सरदार अमरीक सिंह, जयदीप सिंह जावा, सुरेश वाल्मिकी,सैयद रईसअली,सफी खां, एजाज पठान, शंकर कसवा, गोवर्धन मीना, जितेंद्र नायक, रिछपाल सिंगढ़, ने संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया |

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस अवसर पर अब्दुल रहमान लोदरा, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सुरेश वाल्मिकी, मुकेश जोशी, मनीष गौड़, भवानीशकर कौशिक, तुलसीदास चोरड़िया, हुकमाराम कोलासर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *