आर. एल जी.संस्थान द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/10/art-competetion-r.l.gupta-girls-school.jpg)
![stba](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/05/stba-23-may.jpg)
हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!
बीकानेर, 1 अक्टूबर | रविवार सांय शास्त्री नगर स्थित आर. एल जी बालिका सशक्तिकरण संस्थान कार्यालय मे राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में नि:शुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के माल्यार्पण से करी गई|
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/mahendra-sethiya-expired.jpg)
कार्यक्रम के अतिथि डॉ. निर्मल सिंह प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष कृषि महाविद्यालय बीकानेर ने कहा महात्मा गांधी स्वतंत्रता सेनानी के साथ समाज सुधारक भी थे | उन्होंने सत्य व अहिंसा की राह पर चलकर हमें स्वतंत्रता दिलाई व समाज से छुआछूत को मिटा सभी क़ो मिलकर रहने का संदेश दिया। डॉ. निर्मल ने डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा कच्ची बस्ती के बच्चों की रचनात्मकता व क्रियात्मकता को निखारने के लिए संस्थान द्वारा संचालित निः शुल्क कक्षाओं की सराहना करी।
![mona industries bikaner](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-new-advertisement-19-april-2024.jpg)
संस्थान अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बताया चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों ने जहां गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन को अपने चित्रों में उकेरा वही कक्षा 6 से दसवीं तक के छात्र छात्राओं ने अपने चित्रों द्वारा स्वच्छता, सत्य, अहिंसा, शांति के संदेश दिए।
निर्णायक सुदेश दहिया व संगीता मिड्ढा ने प्रथम ग्रुप में परी प्रथम, कुणाल,द्वितीय विष्णु तृतीय, भव्या व मिनाक्षी सांत्वना व द्वितीय ग्रुप में साक्षी प्रथम, आँचल द्वितीय, उर्मिला, ख़ुशी तृतीय को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जहान्वी,यश, पंकज, व वाई ऐ आई टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![थार एक्सप्रेस](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/thar-express-advertisment.jpg)
![shree jain P.G.College](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/jain-pg-college-adertisement-17-june.jpg)
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)