रविवार, 19 जनवरी देश दुनिया के खास खास 44 समाचार

shreecreates

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी
==============================
1 मन की बात का 118वां एपिसोड आज, 2025 का यह पहला एपिसोड; 26 जनवरी के चलते एक हफ्ते पहले टेलिकॉस्ट होगा।
2 PM ने 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे, बोले- UN ने गरीबी हटाने के लिए प्रॉपर्टी राइट्स की बात कही थी, हमने सवा 2 करोड़ दस्तावेज सौंपे।
3 आंध्र प्रदेश को आज अमित शाह देंगे उपहार, एनआईडीएम व एनडीआरएफ परिसर का करेंगे उद्घाटन।
4 प्रदर्शनकारी किसानों के साथ 14 फरवरी को केंद्र की बैठक, डल्लेवाल मेडिकल हेल्प लेने को राजी।
5 देश की हर संस्था से महात्मा गांधी-आंबेडकर की विचारधारा को मिटा रहे RSS चीफ’, पटना में संविधान, दलित, जाति जनगणना को लेकर भी बोले राहुल गांधी।
6 दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1,040 उम्मीदवार मैदान में, 477 नामांकन खारिज; 20 जनवरी को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

7 महाराष्ट्र सरकार ने कुछ मंत्रियों को विशेष जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे और मुंबई शहर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीड और पुणे जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है।
8 सैफ अली खान पर हमला करने वाला अरेस्ट, बार में काम करता था आरोपी; इससे पहले छत्तीसगढ़ में एक संदिग्ध पकड़ाया।
9 कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान 20 जनवरी को, संजय बोला- मुझे फंसाया गया, इसमें IPS शामिल।
10 ‘आप CM हैं, महिला फैशन डिजाइनर नहीं’, नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी का तंज।
11 स्वामी शिवानंद 128 साल की उम्र, पिछले 100 साल से हर कुंभ में शामिल हो रहे स्वामी शिवानंद; युवाओं को दिया मैसेज।
12 ईरान के सुप्रीम कोर्ट के दो जजों को गोलियों से भूना, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया।
13 दिल्ली में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर; 2 दिन बाद होगी बारिश; पड़ेगी सीजन की सबसे भीषण ठंड।

pop ronak

14 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान,शमी की वापसी, बुमराह खेलेंगे, 4 ऑलराउंडर; रोहित बोले- ऐसे ऑप्शन हमारी टीम के लिए अच्छे।
15 PM ने 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे, कहा- आजादी के बाद आदिवासी दशकों तक परेशान थे, 10 साल में 8 लाख KM सड़कें बनीं।
16 पीएम मोदी ने कहा कि ’21वीं सदी में दुनिया के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, पानी की कमी, स्वास्थ्य समस्याएं और आपदाएं प्रमुख हैं।
17 पीएम मोदी ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा था कि अगर गरीबी को कम करना है तो लोगों को संपत्ति का अधिकार देना बेहद जरूरी है। भारत भी इस चुनौती से अछूता नहीं है और हमारी स्थिति भी अन्य देशों जैसी ही है। गांवों में लोगों के पास लाखों-करोड़ों रुपये की संपत्ति है, लेकिन उनके पास इसके कानूनी दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में मालिकाना हक को लेकर विवाद होते हैं। कई जगहों पर ताकतवर लोग गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं।
18 राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाईं, सेना की मीटिंग लेंगे; महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी के बाद आधी रात तक सर्चिंग।
19 BNS की धाराओं का दुरुपयोग करने वालों की खैर नहीं; अधिकारियों की बैठक में अमित शाह ने चेताया।
20 राहुल गांधी बोले एम्स के बाहर नरक जैसी स्थिति का सामना कर रहे मरीज, मजाक बना रखा है, मोदी सरकार को घेरा।

                                                                                                       आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 विधानसभा चुनाव – दिल्ली में किराएदारों को मिलेगी फ्री बिजली और पानी, केजरीवाल ने की एक और बड़ी घोषणा।
22 घर से नहीं चुराईं कीमती चीजें, गुस्से में था हमलावर, सैफ पर किए कई वार… करीना कपूर ने दर्ज कराया बयान।
23सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय में करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दे दिया, जो कि चर्चा का विषय बन गया है।
24 जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा- “पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी, जी?  अब कितना अच्छा लग रहा है। जब महिलाएं बढ़िया कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में उपस्थित हो रही हैं।
25 देश में 98% लोग लोकल भाषा में इंटरनेट यूज करते, हर रोज औसतन 94 मिनट बिता रहे, 2025 में यूजर्स की संख्या 90 करोड़ पार होगी।
26 बंगलादेश छोड़ने में ’20 मिनट लेट होती तो मेरी और बहन की हत्या हो जाती…’ शेख हसीना ने शेयर किया इमोशनल वीडियो।
27 इजरायल और हमास के बीच सीजफायर आज से हो रहा लागू, गाजा के लिए क्या कुछ बदलेगा।

28 पीएम जमीन दें, घर दिल्ली सरकार बनवाएगी; अरविंद केजरीवाल ने फेंका एक और पासा।
29 महाकुंभ में नागा संन्यासियों को दीक्षा।
30 असम पुलिस के प्रमुख IPS ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्र सरकार ने बनाया है CRPF का नया डीजी।
31 पहले भी सैफ अली खान के घर पर आ चुका था शहजाद।
32 केजरीवाल हार रहे अपनी सीट; प्रवेश वर्मा ने लिखकर दे दिया, वोटों का अंतर भी बताया।
33 राजस्थान के स्कूल में गंदी बात, CCTV में कैद हो गई दो टीचर की सारी करतूत।
34 दिल्ली में ऐसा चुनाव प्रचार कभी नहीं देखा जब पूर्व सीएम पर ‘जानलेवा हमले’ की कोशिश की गई: केजरीवाल।
35 ताजपोशी के बाद दो देशों का दौरा करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप।

36 भाजपा केजरीवाल को खत्म करने की कोशिश में, उनकी कार पर हमला करने वालों में…’, आतिशी ने लगाया बड़ा आरोप।
37 महाकुंभ’ एकता, समता-समरसता का असाधारण संगम, युवाओं का इससे जुड़ना स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करता है: प्रधानमंत्री मोदी।
38 मोदी ने कारोबार में आसानी को कारोबार में असुविधा बना दिया: कांग्रेस का दावा
39 इतिहास 19 जनवरी का- आज ही के दिन इंदिरा गांधी बनीं थीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री।
40 उत्तरी गोवा में ‘पैराग्लाइडिंग’ के वक्त हुई दुर्घटना में महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौत।
41 महाकुंभ 2025 में रूस-यूक्रेन एक साथ, शांति की प्रार्थना का अनोखा संगम।
42 रिंकू सिंह की जल्द दुल्हनिया बनेंगी MP प्रिया सरोज, पिता ने खुद किया बड़ा खुलासा।
43 कोटा में फिर स्टूडेंट ने किया सुसाइड: 4 दिन बाद होनी थी उसकी JEE मेन्स परीक्षा।
44 बिहार में बर्ड फ्लू: पटना में 40 से अधिक कौओं की मौत से दहशत में लोग।
============================.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *