बीकानेर व गंगाशहर में तेरापंथ महिला मंडलों के चुनाव में बोथरा अध्यक्ष

shreecreates

तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर को मिली नई अध्यक्ष: प्रेम बोथरा ने संभाली कमान    गंगाशहर , 3 जुलाई 2025। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन आज महिला मंडल भवन के प्रांगण में निवर्तमान अध्यक्ष संजू लालानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस सभा में सर्वसम्मति से श्रीमती प्रेम बोथरा को वर्ष 2025-2027 के लिए मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपनी साथी के रूप में श्रीमती रेखा चौरडिया को मंत्री मनोनीत किया। सभा की शुरुआत मंडल के संरक्षक, परामर्शक और पूर्व अध्यक्षों द्वारा नमस्कार महामंत्र और प्रेरणा गीत के गायन से हुई। उपाध्यक्ष मधु छाजेड़ ने गत मीटिंग का वाचन किया, जिसके बाद अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता रांका ने संविधान का वाचन कर प्रश्नोत्तर के माध्यम से उसकी जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

निवर्तमान अध्यक्ष संजू लालानी और मंत्री मीनाक्षी आंचलिया ने संयुक्त रूप से रचनात्मक प्रस्तुति के साथ मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने अपने दो साल के सफल कार्यकाल के लिए अपनी पूरी टीम, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी सभी बहनों और परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती ने वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष अंजू ललवानी ने आय-व्यय का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। प्रचार प्रसार मंत्री सुप्रिया राखेचा ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती नयनतारा जी छलाणी और सहयोगी श्रीमती संतोष बोथरा व मंजू आंचलिया द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

pop ronak

नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रेम बोथरा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि वे इस गौरवपूर्ण संस्था का दायित्व मिलने पर खुद को गौरवशाली महसूस करती हैं। उन्होंने मंत्री के रूप में श्रीमती रेखा चौरडिया की नियुक्ति की घोषणा की। साथ ही, कन्यामंडल की संयोजिका के रूप में मुस्कान सिंघी और सहसंयोजिका के रूप में गरिमा भंसाली को नियुक्त किया गया।

भावना छाजेड़ , शारदा डागा, मंजू आंचलिया, संतोष बोथरा और ममता रांका सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने नई अध्यक्ष को मंगल कामनाएं दीं और निवर्तमान टीम को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन बिंदु छाजेड़ द्वारा किया गया।

                                                                                 दीपिका बोथरा फिर बनीं तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर की अध्यक्ष

बीकानेर, 3 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में, तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर की वर्ष 2023-25 की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन तुलसी साधना केंद्र, बीकानेर में किया गया। इस सभा में श्रीमती दीपिका बोथरा को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

मीटिंग का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ, जिसके बाद मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। निवर्तमान अध्यक्ष दीपिका बोथरा ने अपना स्वागत भाषण दिया और अपनी पूरी टीम को पिछले दो साल तक सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उप मंत्री नीतू रामपुरिया ने संविधान का वाचन किया, जबकि मंत्री रेणु बोथरा ने 2024 से 2025 तक के सभी कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती कमला बैंगाणी ने आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदन के सामने रखा।

इसके बाद, चुनाव अधिकारी श्रीमती लीला कोठारी और मंजू झाबक की उपस्थिति में, महिला मंडल की सर्वसम्मति से दीपिका बोथरा को पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

परामर्शिका शांता भूरा ने तिलक लगाकर दीपिका बोथरा का स्वागत किया और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष प्रतिभा सेठिया द्वारा किया गया। सभा के अंत में, तुलसी साधना केंद्र में विराजित शासन श्री साध्वी श्री से मंगल पाठ का श्रवण किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *