राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार, तीन राज्यों में कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ

BJP Wins Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh bika। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। मतगणना में भाजपा की 115 सीटों पर वही कांग्रेस की 69 सीट पर तय है। अन्य ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “…PM मोदी की नीतियों, उनके द्वारा किए कार्य, उनके द्वारा दिया गया भ्रष्टाचार मुक्त शासन और उनपर जनता के अटूट भरोसे के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है…राजस्थान की जनता की आशाओं पर हम खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

pop ronak

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा, “राजस्थान में वही जनादेश मिला है जिसकी उम्मीद थी। कांग्रेस के कुराज का सफाया होना तय था। तीनों प्रदेशों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है

CHHAJER GRAPHIS

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “हमारी पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीताने के लिए रात-दिन मेहनत की, और इसी का परिणाम है कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है… मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्यवाद करते हुए जनता का आभार व्यक्त करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 चुनावी सभाएं की साथ ही जयपुर और बीकानेर में दो रोड शो भी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में 11 सभाएं और 3 रोड शो किए थे। जबकि 10 सभाएं और 2 रोड शो किए थे। जिसमे उन्होंने 13 सीटों को कवर किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 सभाएं और एक रोड शो किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 सभाएं और 3 रोड शो किए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 60 सभाएं और 5 रोड शो किये जिसमे उन्होंने 60 सीटों को कवर किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में 6 सभाएं की थी जिसमे उन्होंने 20 सीटों को कवर किया था।
विधानसभा चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 12 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है।

भोपाल।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त मिल रही है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना में भाजपा लगभग 163 वही कांग्रेस की 66 सीटों पर जीत तय है।

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही भारी बढ़त के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी हार स्वीकार ली है और कहा है कि विरोधी दल के नाते कांग्रेस अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में कहा, “उन्हें मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा था और आगे भी यही भरोसा रहेगा। भाजपा से उम्मीद करता हूं कि वह प्रदेश की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी और उसके साथ विश्वासघात नहीं करेगी।”

कमलनाथ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राज्य में नौजवानों के भविष्य, रोजगार और कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और कांग्रेस इस दिशा में अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेगी।वहीं कांग्रेस की ओर से आखिर क्या कमी रह गई जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा, इसके लिए वह कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों से विमर्श करेंगे .

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों की मतगणना में भाजपा ने 54 सीटों पर वही कांग्रेस की 36 सीटों पर जीत तय है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और राज्य की कमान अपने प्रतिनिधि को सौंपने का फैसला कर दिया जो ईवीएम में कैद है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे से 33 जिला मुख्यालयों में शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है और उसके बाद साढ़े आठ ईवीएम मशीन खोली जाएगी। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतगणना को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *