लोकसभा चुनाव तैयारी के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी नहीं आये

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri
  • जिलेभर में सात सौ पदाधिकारियों को बुलाया, पांच सौ ही पहुंचे; डोटासरा ने कहा, बाहर निकालो

बीकानेर , 2 फ़रवरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली आज कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया । तीनों वरिष्ठ नेता गुरुवार की रात बीकानेर पहुंच गए और यहां सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

यहां सूरज टॉकिज सिनेमा हॉल में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान शहर व देहात कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही जिला परिषद्, सभी पंचायत समिति, नगर परिषद्, नगर निगम के पार्षदों के साथ ही अन्य निकायों से जुड़े पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी विधानसभा चुनावों में हार के मुद्दे पर चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी कार्यकर्ताओं से बात हुयी । विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं एक साथ इकठ्ठा करने का प्रयास किया गया जिसमें आंशिक सफलता ही मिली ।

pop ronak

मीडिया में चर्चा के अनुसार बीकानेर में आयोजित कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम के दौरान इक्का-दुक्का नहीं बल्कि दो सौ से ज्यादा पदाधिकारी नदारद रहे। सूरज टॉकिज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आगे की सीट्स तो भर गई लेकिन पीछे के “बॉक्स” खाली रह गए। इससे नाराज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि जो लोग नहीं आए हैं उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। कांग्रेस को ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। इस सम्मेलन में कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली भी उपस्थित थे।

डोटासरा जब भाषण देने के लिए मंच पर आए तो सामने की कई कुर्सियां खाली थी। उन्हें पता लगा कि बड़ी संख्या में पदाधिकारी सूचना मिलने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए हैं। भाषण देते हुए उन्होंने शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि दोनों कार्यकारिणी में 144 पदाधिकारी है। इनमें से जो भी आज नहीं आए हैं, उनकी छुट्‌टी कर दें। अनुपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हाजिरी कराई जाएगी और शुक्रवार शाम को ही इन्हें बाहर निकालने का प्रस्ताव भेजो। ऐसे लोगों की कांग्रेस पार्टी को जरूरत नहीं है।

खाली रह गए सूरज टॉकिज के बॉक्स

फिल्म देखने के लिए बने सूरज टॉकिज के आगे की सीट्स तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भर गई लेकिन पीछे बॉक्स में कोई नहीं था। स्टेज से सीधे बॉक्स ही नजर आता है, जो पूरी तरह खाली था। इसी से डोटासरा नाराज हो गए।

कुल सात सौ पदाधिकारी व नियुक्त

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि बीकानेर शहर व देहात में 144 कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी का जिम्मा मिला हुआ है। इसके अलावा करीब साढ़े तीन सौ कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो किसी न किसी पद पर है या थे। इनमें पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य, इन दोनों के पूर्व सदस्य, प्रधान, जिला प्रमुख, पार्षद, सभापति सहित अनेक संवैधानिक पदों पर भी है। सूरज टॉकिज में पांच सौ की उपस्थिति थी। ऐसे में शेष दो सौ सूचना मिलने के बाद भी नहीं आए। अब इनकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी।

एकमात्र विधायक भी अनुपस्थित

बीकानेर जिले में एकमात्र विधायक नोखा से सुशीला डूडी हैं, वो भी इस सम्मेलन में नहीं पहुंच सकी। दरअसल, उनके पति और कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी के इलाज के लिए वो इन दिनों दिल्ली में है। डूडी के रूटीन चैकअप के लिए दिल्ली में है।

ये दिग्गज नेता उपस्थित रहे

इस सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविन्द मेघवाल भी उपस्थित रहे। ये तीनों पिछली सरकार में मंत्री थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
आज की इस बैठक का सन्देश यही है की कांग्रेस को बीकानेर लोकसभा सीट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वर्तमान सांसद के ऐसे कई मुद्दे हैं जिनको जनता के सामने उजागर करने से फ़ायदा हो सकता है। अगर अभी से हार मान कर बैठ गए और चुनाव में नहीं जुटेंगे तो पिछले चुनाव से भी बदतर हालत हो जाएंगे।

 

लोकसभा क्षेत्र बीकानेर का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न

बीकानेर 2 फरवरी – जिला कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आज सुरज टाकीज में यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की आज का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरआत से पहले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, टीकाराम जूली सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने मोहनलाल सुखाडिया जी की पुण्यतिथि पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम, से कार्यक्रम की विधिवत शुरआत हुई दोनो जिला अध्यक्षों ने मंचासीन वरिष्ठ नेताओं का सूत की माला पहनाकर और बुके भेटकर स्वागत किया तत्पश्चात बिसनाराम सियाग, यशपाल गहलोत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन की बात कही।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की मंच पर महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, डॉ.बुलाकीदास कल्ला, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रदेश महासचिव लोकसभा प्रभारी फुसाराम गोदारा, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, मंगलाराम गोदारा, गोविंदराम मेघवाल, डॉ राजेंद्र मुंड, भवर सिंह भाटी, मदनगोपाल मेघवाल, महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग मोजूद रहे।

प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा की बीकानेर लोकसभा कांग्रेस की रही है और जो आंकड़ा है वो बताता है की हम ये लोकसभा चुनाव जीत रहे है. बस आप सभी को पुरानी बातो को भूलकर एकजुटता से चुनाव में जो भी प्रत्याशी हो उसको जीताना है कि नसीहत देते हुए कहा की कोई एक व्यक्ति ये मुगालता ना पाले की अगर वो है तो कांग्रेस है। अगर कांग्रेस है तो सबका वजूद है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रति सच्ची लगन से कार्य करने वाले व्यक्ति को संगठन में अवश्य मौका दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी का विचार उसकी नीति और कार्यशेली बहुत मजबूत है बस पार्टी की मजबूती के लिए आप सभी कमर कस कर मेहनत करे और यकीन मानिए जो व्यक्ति पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा नही रखेगा उसको कांग्रेस में कोई तव्वजो नही मिलेगी | बीकानेर कांग्रेस का गढ़ रहा है आप सभी इस बार इस सीट पर पुनः पार्टी को जिताने का कार्य करे आप सभी को गोविंद सिंह डोटासरा बनकर कार्य करना है बाकी कार्य आप लोगो के लिए में करूंगा।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा की भाजपा ने कभी जनता के हित की बात नही की उसको सिर्फ मंदिर के नाम पर धर्म के नाम पर लोगो के बीच विवाद खड़ा करके मूल मुद्दो से ध्यान भटकाना आता है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का फर्ज है की वो इनकी सच्चाई जनता को बताए और कांग्रेस की बात उनकी अच्छाइयां जनता के सामने रखे और लोकसभा में अधिकतम voto से जीत कैसे है उस पर कार्य करे।

बैठक का संचालन मुरली गोदारा ने किया और अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक संपन्न हुई। संवाद कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल मंडल अध्यक्ष, पार्षद सहित जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीनों नेता का विशनाराम सियाग के नोखा रोड स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में साफा,शॉल व मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।

तीनों का बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में देहात कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया

बीकानेर,2फरवरी-लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तीनों नेता विशनाराम सियाग के नोखा रोड स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।जहां उनका देहात जिला अध्यक्ष सियाग के नेतृत्व में साफा,शॉल व मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।

यहां पर डीजे पर बज रहे पसंदीदा गाने पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा थिरकने से नहीं चुके। इस अवसर पर सैकड़ो की भीड़ को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने जोश भरते हुए कहा कि हमें लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतना है।उसके बाद वह करणी माता का दर्शन करने देशनोक रवाना हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *