एक वर्ष तक सेवा देने वाली साध्वियों का मंगलभावना समारोह का भव्य आयोजन हुआ

एक वर्ष तक सेवा देने वाली साध्वियों का मंगलभावना समारोह का भव्य आयोजन हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • तेरापंथ सेवाकेंद्र गंगाशहर में वृद्ध साध्वियों की सेवा में नियुक्त 9 साध्वियों की वर्ष भर सेवा से सफल चाकरी की पूर्णता पर आयोजित हुआ मंगलभावना समारोह

गंगाशहर, 16 फरवरी। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सान्निध्य में मंगल भावना समारोह शान्ति निकेतन सेवा केन्द्र में आयोजित किया गया। सेवा केन्द्र मे वृद्ध साध्वियों की सेवा के लिए एक वर्ष के लिए आचार्य श्री महाश्रमण जी ने साध्वीयों के दो ग्रुप्स को नियुक्ति किया था। आचार्य श्री महाश्रमण जी प्रति वर्ष धर्मसंघ के मर्यादा महोत्सव के आयोजन के समय इन सेवा केन्द्र में सेवादायी साध्वियो की नियुक्ति करते हैं। इस वर्ष 9 साध्वीयों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।
मंगलभावना समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने कहा कि जीवन का लक्ष्य निर्धारण करना आवश्यक है। हमें सेवा मिलने पर यह लक्ष्य बनाया कि हमें अपना दायित्व पूर्ण जागरूकता से निभाना है। इस चाकरी के दौरान मायतो ( बुजुर्ग ) का वात्सल्य हमेशा बना रहा। इस चाकरी से पूर्व हमने सुना था की जिसने गंगाशहर सेवाकेन्द्र की चाकरी कर ली उसने सभी जगहों की चाकरी करली और सौभाग्यशाली बन गया। यहां का श्रावक समाज भी बहुत अधिक सुदृढ़ और धर्मशील है। उन्होंने सभी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाए व्यक्त की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने कहा कि निश्चय नय ओर व्यवहार नय की दृष्टि से न स्वागत कि अपेक्षा है न मंगलकामना की। यह सेवा गुरुदेव के आशीर्वाद व निर्देश से ही सफल हो पाई है। हमें यहाँ बहुत कुछ सीखने को मिला। सेवा में रत्नाधिक साध्वियों का अपनापन, परस्पर एक दुसरे का सहयोग, समन्वय, आपसी सहनशीलता के होने से सेवा सफल रही। संघ की प्रवृतियों को आगे बढाने में तेरापंथी सभा, युवक परिषद, मंहिला मंडल का अथक परिश्रम रहा। शासनश्री साध्वीश्री ज्ञानवती जी, साध्वी श्री विवेकश्री जी, साध्वीश्री कंचनबाला जी ने अपने उद्गार व्यक्त किये। सेवाग्राही तथा सेवादायी साध्वियों ने गीतिका के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किये।

pop ronak

कार्यक्रम की शुरूआत महिला मण्डल ने मंगलाचरण से की। तेरापंथ कन्या मंडल, तेरापंथी सभा की तरफ से गीतिका के माध्यम से भाव व्यक्त किये गए। तेरापंथी सभा के निर्वतमान अध्यक्ष व तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी अमरचन्द सोनी, सभा के मंत्री जतन संचेती, आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष हंसराज डागा, तेरापंथ युवक परिषद् से उपाध्यक्ष ललित राखेचा, अणुव्रत समिति से करणीदान रांका, युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया, रोहित बैद ने अपने भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथी सभा के कोषाध्यक्ष रतन छलाणी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *