नगर निगम चुनाव काे लेकर प्रशासन परिसीमन में जुटा


- पुराने ढांचे में 33 वार्ड रहेंगे, 47 में बदलाव, 95% लोगों के वार्ड वही रहेंगे
- बीकानेर पश्चिम के 26 और पूर्व के 21 वार्डों का परिसीमन
बीकानेर, 7 मई। नगर निगम चुनाव काे लेकर प्रशासन परिसीमन में जुटा है। बंद कमराें में गाेपनीय तरीकाें से वार्डाें की सीमाएं तय रही हैं। इसलिए इस वक्त राजनीतिक दलाें के बीच राजनीति गरमाई है लेकिन भास्कर परिसीमन की पूरी रिपाेर्ट प्रशासन से पहले ही बता रहा है। अच्छी खबर ये है कि 47 वार्डाें की सीमाएं बदलने के बाद भी सिर्फ 5 प्रतिशत लाेगाें के वार्ड बदलेंगे। 95 प्रतिशत लाेगाें के वार्ड वही रहेंगे। यानी जिन वार्डाें में छेड़छाड़ हाे भी रही वहां कुछ गलियां ही इधर-उधर हाे रही हैं।



दरअसल कलेक्टर ने कुछ समय पहले ही एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर परिसीमन रिपाेर्ट 5 मई तक मांगी थी। पांच मई तक सिर्फ पश्चिम विधानसभा के वार्डाें की ही परिसीमन रिपाेर्ट तैयार हाे सकी थी। मंगलवार काे पूरा सिस्टम पूर्व विधानसभा के वार्डाें के परिसीमन में जुटा रहा। खबर है कि शहर में 33 वार्ड ऐसे हैं जिनकी ना ताे काेई सीमा बदलेगी ना काेई जनसंख्या जुड़ेगी-घटेगी।


47 वार्ड ऐसे हैं जहां छेड़छाड़ हाेगी। इसमें पश्चिम विधानसभा के 26 वार्ड हैं। बीकानेर पूर्व के 21 वार्डाें की सीमाओं में बदलाव किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि रात तक ये रिपाेर्ट कलेक्टर तक जाएगी। हालांकि भास्कर के पास ये संभावित सूची है क्योंकि नगर निगम में रात तक बंद कमरे में काम होता रहा। अधिकृत तौर पर इस सूची पर कोई कमेंट नहीं कर रहा।
बीकानेर पश्विम एवं पूर्व विधानसभा के इन वार्डों में हुआ है परिसीमन, कुछ में नए हिस्से जुड़े, कुछ में कम हुए
बीकानेर पश्चिम विधानसभा के वार्ड
वार्ड एक : ब्लॉक संख्या 10 को वार्ड 21 में जोड़ने की तैयारी।
वार्ड 19 : ब्लॉक संख्या 14-1 को इस वार्ड से हटा दिया।
वार्ड 21 : ब्लॉक संख्या 14-1 को इस वार्ड में जोड़ो गया है।
वार्ड 24 : ब्लॉक संख्या 117 को इस वार्ड से हटा दिया।
वार्ड 25 : शीतलागेट के आसपास के इलाके और कादरी कॉलोनी को वार्ड 45 और 62 में जोड़ने की तैयारी।
वार्ड 26 : वार्ड 46 का पश्चिमी हिस्सा वार्ड 26 में जोडा गया।
वार्ड 27 : वार्ड 46 का दक्षिणी हिस्सा वार्ड 27 में शामिल करेंगे।
वार्ड 42 : सर्वाेदय बस्ती, पंडित धर्म कांटे को छोड़ बाकी इलाका 55 में जोड़ा।
वार्ड 44 : ब्लॉक 117 को इस वार्ड से हटाया।
वार्ड 45 : इस वार्ड का पूर्वी हिस्सा 61 में जोड़ा जाएगा
वार्ड 55 : इसमें सर्वाेदय बस्ती, पंडित धर्म कांटे के इलाके को छोड़ते हुए बाकी हिस्सा 55 में जोड़ा।
वार्ड 57 : वार्ड 72 का दक्षिणी हिस्सा और वार्ड 73 का पश्चिमी हिस्सा 57में शामिल किया।
वार्ड 59 : वार्ड का पूर्वी हिस्सा वार्ड 75 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 60 : वार्ड 75 का दक्षिणी हिस्सा इस वार्ड में जुड़ेगा।
वार्ड 61 : वार्ड 45 से हिस्सा जाेड़ा गया व वार्ड 61, 62,63 में भी जाेड़ा गया।
वार्ड 62 : वार्ड 25 व 61 से हिस्सा वार्ड 62 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 63 : वार्ड 61 व 76 से कुछ हिस्सा जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 71 : वार्ड 56 का पूर्वी हिस्सा व वार्ड 71 का दक्षिणी हिस्सा वार्ड 73 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 72 : वार्ड 71 का दक्षिणी हिस्सा 72 में व वार्ड 72 का दक्षिणी हिस्सा 73 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 73 : वार्ड 72 का दक्षिणी हिस्सा व वार्ड 74 का भी हिस्सा इसमें जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 74 : वार्ड 74 का पूर्वी हिस्सा 73 में व 73 का दक्षिणी हिस्सा 74 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 75 : वार्ड 59 का पूर्वी हिस्सा वार्ड 75 में व 75 का दक्षिणी हिस्सा 63 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 76 : वार्ड 76 से दक्षिणी-पश्चिमी काेना वार्ड 63 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 78 : वार्ड 71 का दक्षिणी हिस्सा व वार्ड 79 का उत्तरी काेना 78 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 79 : वार्ड 80 से 79 में जाेड़ा जाएगा। 79 का उत्तरी काेना वार्ड 78 में जाेड़ा जाएगा।
वार्ड 80 : वार्ड 75 व 73 से वार्ड 80 में जाेड़ा गया तथा वार्ड 80 से कुछ हिस्सा 79 में जाेड़ा जाएगा।
बीकानेर पूर्व विधानसभा के वार्ड
वार्ड 6 : वार्ड 6 का उत्तरी हिस्सा वार्ड 28 में जाेड़ा गया।
वार्ड 9 : शिवबाड़ी मंदिर के पीछे की गलियां वार्ड 33 में जाएंगी।
वार्ड 13 : रथखना वाला एरिया वार्ड 51 में जाेड़ा गया।
वार्ड 28 : वार्ड 6 का कुछ हिस्सा 28 में आया।
वार्ड 29 : इस वार्ड का कुछ हिस्सा 30 में दिया गया।
वार्ड 30 :29 वार्ड से कुछ हिस्सा शामिल हुआ।
वार्ड 33 : वार्ड 9 का कुछ हिस्सा इस वार्ड में आया।
वार्ड 36 : वार्ड 37 का कुछ हिस्सा 36 में आया।
वार्ड 37 : वार्ड 54 का कुछ हिस्सा 37 में आया।
वार्ड 49 : वार्ड 50 और 64 का कुछ हिस्सा इसमें शामिल हुआ।
वार्ड 50 : वार्ड बड़ा हुआ क्याेंकि 49 का कुछ हिस्सा आया।
वार्ड 51 : वार्ड 13 से रथखाना काॅलाेनी व वार्ड 66 का अलखसागर इलाका में आया।
वार्ड 52 : वार्ड 51 का कुछ हिस्सा 52 में दिया गया जबकि कुछ इलाका 66 में गया।
वार्ड 53 : वार्ड 36 का कुछ इलाका 53 में आया।
वार्ड 54 : इस वार्ड का कुछ हिस्सा 37 में गया।
वार्ड 64 : वार्ड 65 से रानीबाजार का कुछ एरिया 64 में आया। 64 का कुछ एरिया 49 में गया।
वार्ड 65 : रानीबाजार क्षेत्र के कुछ इलाका वार्ड 64 में जोड़ा।
वार्ड 66 : इस वार्ड से अलखसागर एरिया हटाया गया।वार्ड 68 : वार्ड 52 का कुछ हिस्सा इसमें आया।
ये वाे 33 वार्ज जाे जस के तस
2, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 31, 32, 34, 35, 38, 39, 40, 41, 43, 48, 56, 58, 67, 69, 70, 77 वार्ड में काेई परिसीमन या बदलाव नहीं हाेगा। ये कुल 32 वार्ड हैं। यानी नगर निगम सिर्फ 48 वार्डाें में ही परिसीमन की कवायद में जुटा है।
कांग्रेस ने लिखा पत्र, पूछा किसने किया सर्वे
कांग्रेस काे खबर लगी कि परिसीमन कुछ इस तरह से किया जा रहा जिससे कांग्रेस के मजबूत गढ़ में सेंध लगाई जा सके। जैसे वार्ड 55, 18 समेत कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां भााजपा 3 बार के निकाय चुनाव नहीं जीत पाई। इसकाे लेकर पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार ने कलेक्टर काे पत्र लिखा।
नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने कहा कि “एक विधानसभा, एक थाना लेने की कोशिश है। हाई-वे क्रॉस ना हो इसकी कोशिश है। हम नियमों से काम कर रहे हैं। जनसंख्या निर्धारित का 15 प्रतिशत प्लस-माइनस हो सकती है। हमारी कोशिश पारदर्शी है। अभी जो भी सूची बाजार में है वो पुख्ता नहीं है।”