गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 5 जून। बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह मंगलवार रात अपने घर से किसी के साथ घर से निकले थे। शव उदयरामसर के पास गणेश धोरे पर मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

मृतक का नाम भोजराज राजपुरोहित बताया जा रहा है और खेतेश्वर बस्ती का रहने वाला था। मृतक के दामाद बंशीलाल राजपुरोहित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके ससुर भोजराज की हत्या की गई है। वे मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। इस बीच गंगाशहर पुलिस गणेश धोरे के पास शव मिला। शव की पहचान भोजराज के रूप में हुई। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मिलकर भोजराज की गला दबाकर हत्या कर दी है।

pop ronak

एफआईआर में अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। ऐसे में पुलिस को गुत्थी खोलना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन कोई सुराग अब तक नहीं लगा है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *