रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कारों की घोषणा

आचार्यश्री के तप की अनुमोदना, नवपद ओली की आराधना मंगलवार को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर,7 अक्टूबर। रोटेरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से सबंधित साहित्यकारों को प्रतिवर्ष राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील सारड़ा ने बताया कि प्रथम राजस्थानी पुरस्कार 51000/- (इक्याव हजार) का ‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया को घोषित किया गया है। डॉ. मदन केवलिया हिन्दी, राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू, अंग्रेजी और ब्रज भाषा के जानकार विद्वान हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. केवलिया ने विभिन्न विधाओं में लगभग 22 पुस्तकों को लेखन तथा संपादन किया है। 21 पी.एच.डी व 90 लघु शोध प्रबन्धों का निर्देशन कर चुके हैं। आपको 20-21 संस्थाओं द्वारा सम्मान व पुरस्कार दिया जा चुका है। आकाशवाणी व दूरदर्शन से आपकी रचनाओं का अनेक बार प्रसारण हो चुका है।

pop ronak

रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के पी.डी.जी. अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजस्थानी भाषा का ‘‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार ‘‘रामगढ़, नोहर के लेखक पूर्ण शर्मा ‘पूर्ण’ की कहानी संग्रह ‘‘बनाम गांधी’’ को दिया जायेगा। पूरण शर्मा के 4 राजस्थानी में कहानी संग्रह, एक राजस्थानी उपन्यास, एक कविता संग्रह तथा एक राजस्थानी अनुवाद छप चुका है। आपको भी केन्द्रीय तथा राजस्थानी अकादमी के अलावा अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं।

ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार ‘‘राजस्थानी के प्रतिष्ठित कवि गीतकार कैलाश मंडेला शाहपुरा के गीत संग्रह ‘‘हेली सुणजे ए’’ पुस्तक को घोषित हुआ है। आपकी भी ‘मण्डाण’, ‘पता नहीं’, कुरल काव्य, ‘‘ढोला मारु का दोहा’’, किशोर गीत नामक पुस्तकें छप चुकी हैं। आपको राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का सांवर दईया पैली पोथी पुरस्कार तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी का अनुवाद पुरस्कार भी मिल चुका है।

अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजस्थानी बाल साहित्य का प्रथम पुरस्कार लक्ष्मणगढ़ सीकर की महिला लेखिका विमला महरिया ‘‘मौज’’ की बाल कविता की पोथी ‘जादूगारी पोथी’ को दिया जायेगा। गुप्ता के अनुसार रोटरी क्लब, बीकानेर के राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण समारोह आगामी 27 अक्टूबर, 2024 को रोटरी क्लब सभागार में होगा। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नती प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *