आर्मी जवान राधेश्याम की सड़क हादसे में मौत

आर्मी जवान राधेश्याम की सड़क हादसे में मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक को मारी टक्कर, छुट्‌टी पर घर आया था जवान

बीकानेर , 8 अक्टूबर। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई। ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में जवान की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चकनाचूर हो गई। शव नापासर हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नापासर थानाधिकारी जसवीर ने बताया- गुंसाईसर गांव से जवान राधेश्याम जाट (30) सोमवार रात बाइक पर जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस शव को नापासर हॉस्पिटल लेकर गई। ट्रक को सीज किया गया। हादसे की जानकारी पर जवान के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राधेश्याम पिछले दिनों छुट्‌टी पर बीकानेर अपने घर आया था। रात को बाइक पर घर से निकला था। ड्यूटी पर जाने के लिए राधेश्याम को बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचना था। गुंसाईसर गांव में रहने वाला जवान राष्ट्रीय राइफल में तैनात था। पिछले दस साल से सेना में कार्यरत था। विवाहित राधेश्याम के बच्चे भी है।

पुलिस ने इस हादसे के बारे में सेना को रिपोर्ट किया है। सैन्य अधिकारियों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया गया । शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *