मानवाधिकार दिवस पर एमजीएसयू मे वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

मानवाधिकार दिवस पर एमजीएसयू मे वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित रेखा आचार्य, राहुल विश्नोई रहे विजेता
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

रेखा आचार्य, राहुल विश्नोई रहे विजेता

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 9 दिसम्बर। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में संचालित स्कूल ऑफ लॉ में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एमजीएसयू मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘भारत में मृत्युदंण्ड समाप्त किया जाना चाहिए या नही’ विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता में एमजीएसयू के विधि के छात्रों ने भागीदारी निभाते हुए पक्ष – विपक्ष मे अपने तर्क प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ के समन्वयक डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ प्रभुदान चारण उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दुर्गा चौधरी, अनिता कुमावत द्वारा निभाई गई। भागीदारों को प्रतियोगिता में पक्ष विपक्ष का चयन पर्ची उठाकर करनी जिसके आधार पर पक्ष की ओर से विजेता के रूप मे रेखा आचार्य (व्यास) प्रथम रही वहीं विपक्ष की ओर से राहुल विश्नोई प्रथम रहे।
पक्ष की ओर से द्वितीय स्थान पर परमेश श्रीवास्तव, तृतीय स्थान पर ओम प्रकाश को विजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. कप्तान चन्द्र, डॉ सीमा जैन, राहुल यादव, वर्षा पंवार, मोनिका पंवार, उपासना शर्मा, रितेश सारस्वत, गणेश प्रसाद, भंवर कड़ेला आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *