रीवेल्युवेशन ऑफ़ टेलेंट शीजन – 2 का ऑडिशन आयोजित किया जायेगा

रीवेल्युवेशन ऑफ़ टेलेंट शीजन - 2 का ऑडिशन आयोजित किया जायेगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,14 जून। डी.डब्ल्यू एन्टरटेंनमेंट संस्था के द्वारा बीकानेर की संगीत, डांसिंग, माॅडलिंग क्षेत्र में प्रतिभाओं को अपना जलवा दिखाने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप रीवेल्यूवेशन ऑफ़ टेलेंट सीजन-2 ऑडिशन का शानदार कार्यक्रम 16 जून 2024, रविवार को प्रातः 09 बजे से सांय 7 बजे तक होटल बाबू हैरीटेज, में आयोजित किया जायेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ये जानकारी देते हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जय जोशी ने आज होटल बाबू हैरिटेज में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेन्स में बताया। जय जोशी ने बताया कि जुनियर आयु वर्ग में 4 वर्ष से 17 वर्ष तक के बालक-बालिका एवं सीनियर आयु वर्ग में 17 से 30 वर्ष की आयु के बालक-बालिकाओं में मेल-फिमेल को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।
इवेंट के काॅ फाउण्डर आकाश धवल ने बताया कि प्रतियोगियों में प्रथम-द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले सिंगर, डांसर, माॅडल को सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। पूर्व में 2023 में भी ऐसा ही आयोजन शीजन प्रथम में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

pop ronak

प्रेस काॅन्फ्रेन्स के दौरान दिलीप जोशी, कमल श्रीमाली, हरीश शर्मा, पं. पुखराज शर्मा, डाॅ. श्रीयांश जैन, कोरियोग्राफर आर्यन राज, शशिगोयल, ज्योति जोशी, आरव खत्री, वसीम भाटी, अकरम अली, खुशी, नवनीत पारीक, कोमल बागवान प्यारेलाल चैहान मौजूद थे।

जय जोशी ने बताया कि ये ऐसा मंच है जो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका तो देता ही है साथ ही पूरा सहयोग भी करता रहा है। इस मंच के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में अव्वल स्थान पर रहे प्रतिभागियों ने बीकानेर का नाम स्कूल, काॅलेज सहित ओपन मंचो के कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति देकर किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *