कवयित्री-साहित्यकार ऋतू शर्मा को श्रेष्ठ सृजन सम्मान

कवयित्री-साहित्यकार ऋतू शर्मा को श्रेष्ठ सृजन सम्मान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar


बीकानेर, 1 नवम्बर।
विख्यात साहित्यकार कवयित्री ऋतू शर्मा की विभिन्न पुस्तकों के प्रकाशन एवं हाल ही में उनकी पुस्तक ‘सरप्राइज’ के लिए उन्हें मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य का पुरस्कार मिलने पर बुधवार को शाकद्वीपीय समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें ‘श्रेष्ठ सृजन सम्मान 2023’ से सम्मानित किया।
श्रीमती शर्मा का सम्मान करने वालों में शंकर सेवग, विकास शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, शिवरतन, संजय शर्मा, वीणा शर्मा, उर्मिला शर्मा आदि गणमान्य जन सम्मिलित थे। इस अवसर पर कवयित्री साहित्यकार ऋतु शर्मा को श्रीफल, पुष्पगुच्छ, शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपने सम्मान के लिए आभार ज्ञापित करते हुए ऋतु शर्मा ने कहा कि समाज द्वारा उनके सृजन एवं लेखन के लिए सम्मानित किए जाने पर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं तथा यह शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का संबल ही है जिससे आज समाज में महिला साहित्यकार व अन्य प्रतिभाएं अपने अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

pop ronak

श्रीमती शर्मा का बहुमान करते हुए शंकर सेवग ने उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया और कहा कि ऋतु शर्मा के साहित्य में दर्शित उज्ज्वल संस्कारों से समाज के युवा एवं किशोर वर्ग को सही राह का अनुगमन करने में आसानी होती है वहीं उनसे प्रेरणा लेकर अन्य प्रतिभाएं भी निरंतर प्रकाश में आ रही हैं। उन्होंने ऋतु शर्मा को लेखन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने हेतु अपनी मंगलकामनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *