भिक्षु धम्मजागरण का आयोजन

भिक्षु धम्मजागरण का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 27 सितंबर।तेरापंथ युवक परिषद् ,गंगाशहर द्वारा भिक्षु धम्मजागरण शासनश्री साध्वी श्री शशिरेखा जी और साध्वी श्री ललितकला जी के पावन सान्निध्य में शांति निकेतन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन छाजेड़ ने मंगलाचरण के साथ किया।
तेयुप अध्यक्ष अरुण नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य गायक कलाकारों में राजेन्द्र बोथरा, धर्मेन्द्र डाकलिया ,पवन छाजेड़, मनोज छाजेड़, धीरज रांका, यश बैद, चैनरुप छाजेड़, कोमल पुगलिया और प्रिया पारख ने अपनी भिक्षुमय प्रस्तुति दी। साध्वी श्री लाभवती जी ने गीतिका के माध्यम से भिक्षु स्वामी को अपनी भावांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य गायक कलाकारों को तेयुप द्वारा जैन पताका से सम्मानित किया गया। तेयुप भजन मंडली के प्रभारी विनीत बोथरा ने सभी का आभार ज्ञापन किया। साध्वी श्री के मंगल उद्बोधन और मंगल पाठ से कार्यक्रम परिसंपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप भजन मंडली के सहप्रभारी विपिन बोथरा ने किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *