बीकानेर भाजपा की वक्फ सुधार जनजागरण कार्यशाला आयोजित


- वक्फ संशोधन विधेयक वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा– गजेंद्र सिंह शेखावत
- मुस्लिम समाज को वास्तविक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय – हमीद खां मेवाती
बीकानेर , 20 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में वक्फ संशोधन कानून पर आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती उपस्थित रहे।



केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगाएगा हमारा संकल्प है गरीब का हक, सिर्फ गरीब को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 8 लाख से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी देश में है जिनका बाजार मूल्य करोड़ों रुपए है। मोदी सरकार की भावना है कि वक्फ की संपतियों का सही उपयोग किया जाए। जिससे गरीब तबके को लाभ मिले।



कांग्रेस ने इसका दुष्प्रचार फैला रही है दुनिया के किसी देश में तीन तलाक का कानून नहीं है सिर्फ भारत की बहन बेटियों पर ये अत्याचार थोपा जाता था। मुस्लिम बहनों की हिट में इस कानून को हमने खत्म किया। कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया था। आज 5 करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी भारत में रह रहे है। दूसरे देश से आकर भारत की संपति पर कब्जा करने वाले को लेकर कांग्रेस को पीड़ा नहीं है। पाक विस्थापित हिंदुओं को हमारी सरकार ने नागरिकता दी है। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए अवसर है। हम अल्पसंख्यक भाई बहनों को जाकर बताए जो अलगाववादी ताकते देश को तोड़ने का काम कर रही है। उन पर हमारी सरकार ने चोट की है। भारत की सरकार ने कभी जातियों के आधार पर भेदभाव नहीं किया। सभी को देश का नागरिक एक समान समझा है। भाजपा ने जाति या मजहब के नाम पर कभी भ्रांतियां नहीं फैलायी। कांग्रेस ने हमेशा देश के नागरिक कर संविधान का खिलवाड़ किया है।
प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती ने कहा वक्फ कानून में किया गया संशोधन गरीब, पिछड़े और मुस्लिम समाज को वास्तविक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह कानून पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय को सुनिश्चित करेगा। यह बिल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के लिए समृद्धि देने वाला साबित होगा। मल्लिकार्जुन खड़के ने करोड़ों की संपति पर कब्जा कर रखा है। हर अवैध संपति को खाली करना पड़ेगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने वक्फ संपत्तियों का निजी स्वार्थ के लिए उपयोग किया। वक्फ भूमाफियाओं से संपत्तियों को छुड़ाया जाएगा और समाज के जरूरतमंद तबकों तक इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। अब इस संपत्ति की आय स्कूल, अनाथालय, स्किल सेंटर जैसे जनहित के कार्यों में लगेगी।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात कर हमारी डबल इंजन सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। नए कानून में मुस्लिम महिलाओं को अधिकार दिए हैं। महिलाओं की समृद्धि के लिए नए कानून में बहुत कुछ है। यह कानून मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को अधिकार देगा, इससे उनकी समृद्धि होगी। जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया ने कहा वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। इस भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 20 अप्रैल से 5 मई तक घर घर जाके सही जानकारी देंगे। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर वक्फ कानून से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।
अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी ने कहा मुस्लिम समाज लंबे समय से वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर आंदोलन कर रहा है पर कांग्रेस की सरकारों ने अपने निजी स्वार्थों की वजह से मुसलमानों को गुमराह किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ बोर्ड में संशोधन कर मुस्लमान समाज को तोहफा दिया है। हिंदू समाज में सती प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों में कानून ने संशोधन किया और हिंदू समाज ने इस कानून का स्वागत सम्मान किया। हमें भी समाज हित के इस कानून का सम्मान ओर स्वागत करना चाहिए। संभाग संयोजक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा वर्ष 2013 में देश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति 4 लाख हेक्टेयर थी, जो अब बढ़कर 8 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 2013 में वक्फ की आय 163 करोड़ रुपए थी और अब मात्र 166 करोड़ रुपए है। जब संपत्ति दोगुनी से अधिक हो गई, तो आय भी कम से कम 12 हजार करोड़ होनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि इस आय पर नेताओं और वक्फ भूमाफियाओं का कब्जा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया। कार्यक्रम संयोजक नरेश नायक, कुंभाराम सिद्ध ने आगामी कार्यकम की रूपरेखा को कार्यशाला में रखा। आज की कार्यशाला में विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा के नेता , कार्यकर्ता व अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।