बीकानेर सेवा योजना की बैठक अनेक निर्णयो क़े साथ संम्पन्न

बीकानेर सेवा योजना की बैठक अनेक निर्णयो क़े साथ संम्पन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 जुलाई। बीकानेर सेवा योजना की बैठक आज रतानी व्यास बगेची में रखी गई l बैठक की अध्यक्षता सीमा पारीक ने की l बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में बीकानेर को हराभरा बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये जाये, साथ ही पौधों को पेड बनने तक सरक्षण की जिम्मेदारी ली जाये l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि अगले रविवार चार अगस्त को सुबह 7.30 पर व्यास कॉलोनी क़े सेक्टर -2 क़े भगत सिँह पार्क में पौधे लगाये जायेंगे l योजना क़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा ने बताया पुरे सावन मास में पौधे लगाये जायेंगे और भादव मास में लगाये गये पौधों की सिंचाई की जाएगी l

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मिडिया प्रभारी पवन राठी ने बताया इसके अलावा बीकानेर क़े सार्वजनिक स्थानों पर श्रमशक्ति से श्रमदान करके बीकानेर को स्वच्छ बनाने क़े संकल्प में सहयोग किया जायेगा l आज की बैठक में अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा त्रिलोक बिस्सा, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, क़े सी ओझा, राधा श्री पुरोहित, पवन राठी, रामलाल पवार, छोटूलाल चुरा, योगेश बिस्सा, रामकुमार ओझा ने विचार रखे l

बैठक की अध्यक्षता करते हुवे सीमा पारीक ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया l साथ ही बैठक में संस्था क़े पदाधिकारीयो का पुनरगठन की जिम्मेदारी अध्यक्ष क़े विवेक पर छोड़ने का निर्णय लिया l

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *