बीकानेर की निशानेबाज वेदिका शर्मा का जर्मनी में वर्ल्डकप डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में चयन

बीकानेर की निशानेबाज वेदिका शर्मा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 अगस्त। बीकानेर की निशानेबाज वेदिका शर्मा 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक जर्मनी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल प्रतियोगिता में निशाना साधेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के डायरेक्टर और कोच वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि वेदिका शर्मा ने पूर्व में भी ब्राजील में आयोजित डेफ ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। वेदिका शर्मा पिछले पांच वर्षों से लगातार निशानेबाजी का अभ्यास कर रही है।

pop ronak

राष्ट्रीय और राज्य प्रतियोगिता में 15 मेडल जीत कर अपने माता पिता और बीकानेर का मान बढ़ाया है। एकेडमी के सभी निशानेबाजों और सदस्यों ने वेदिका शर्मा का जोरदार स्वागत कर दिल्ली के लिए रवाना किया। वेदिका 28 अगस्त को दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *