भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर भाजपा नेता दो धड़ो मे बंटे

shreecreates

सीकर , 7 जनवरी। हालांकि सीकर भाजपा के ब्लाक अध्यक्षों की सूची अटकने के बावजूद मामूली सुधार के बाद सूची जारी हो सकती है। लेकिन जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर सीकर के भाजपा नेता किसी एक नाम पर सहमत ना होकर दो धड़े अपने अपने नाम के लिये अड़े हुये है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

जानकारी अनुसार कुछ नेता मिलकर वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल को ही अध्यक्ष बनाना चाहते है। जबकि केछ नेता आपस मे मिलकर दांतारामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह व युवा नेता मनोज बाटड़ का नाम आगे बढा रहे। इनकी पहली पसन्द प्रभु सिंह गोगावास ही बताते है।

pop ronak

जिले के भाजपा नेताओं मे दो पूर्व सांसद अलग अलग अपने साथियों के साथ मिलकर अलग अलग नाम आगे कर रहे बताते हैं । विधायक व कुछ पूर्व विधायक सहित प्रत्याशी एक साथ है। वही अन्य नेता मिलकर दुसरे नाम को आगे बढा रहे है। बताते हैं कि जिले के भाजपा नेताओं की जयपुर मे अपने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिये मीटिंग हो रही है।

कुल मिलाकर यह है कि अगर कोई खास परिवर्तन नही आया तो भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल व प्रभू सिंह गोगावास मे से एक नेता जिलाध्यक्ष बन सकता है। जिलाध्यक्ष को लेकर जारी कशमकश मे अध्यक्ष की घोषणा के बाद पता चलेगा कि कोन किस पर भारी पड़ता है। दुसरी तरफ इसमे एक राज्यसभा सदस्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। वही इसी सप्ताह जिलाध्यक्ष तय हो जाएगा। जनवरी आखिर तक प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होना सम्भव बताते है। (संवाद- अशफाक कायमखानी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *