कांग्रेस की 7 गारंटियों के जवाब में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया

बीजेपी का संकल्प-पत्र जारी, 2.5 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों को 12000 सालाना और 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, पढ़ें क्या क्या खास
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीजेपी का संकल्प-पत्र जारी, 2.5 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों को 12000 सालाना और 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, पढ़ें क्या क्या खास
जयपुर , 16 नवम्बर।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में जारी किया। कांग्रेस की 7 गारंटियों के जवाब में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। जेपी नड्डा आज एक दिनी प्रवास पर सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका जमकर स्वागत किया। भाजपा संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ ने करीब डेढ़ महीने तक लगातार अलग-अलग बैठकों के जरिए और आम पब्लिक के सुझाव लिए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घोषणा पत्र की अहम बातें –
सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र। गांव पीड़ित शोषित अजा-अजजा महिला सभी को सशक्त करना इस घोषणा पत्र का मूल उद्देश्य है।
1. केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा।
2. 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी।
3. पेपर लीक पर SIT का होगा गठन।
4. 2.5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
5. हर जिले में खोला जाएगा महिला थाना व हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क।
6. एंटी रोमियो स्क्वायड स्थापित होगी।
7. 40000 करोड़ का भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन।
8. 15000 डॉक्टर और 20000 पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां होगी।
9. लाडो प्रोत्साहन योजना बालिका के जन्म पर 200000 के सेविंग बॉन्ड से वित्तीय सहायता।
10. लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण।
11. पीएम उज्जवला योजना की सभी महिलाओं को ₹450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी।
12. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए ₹1200 की वार्षिक सहायता।
13. पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार।
14. एम्स की तर्ज पर हाई डिवीजन में राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एवं राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस।
15. मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाएगा विकसित।
16. गेहूं 2700/रुपए क़्वींटल खरीदा जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के जारी जन संकल्प पत्र को आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 नाम दिया गया है। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। कहा, राजस्थान में हर साल पेपर लीक हुए हैं। युवाओं केसाथ कांग्रेस ने धोखा किया है। विधवा पेंशन में कांग्रेस से घोटाला किया था। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। राजस्थान में किसानों के साथ तिरस्कर हुआ। अब हम राजस्थान को मुख्य धारा में शामिल करेंगे। राजस्थान के लिए केंद्र सरकार ने बहुत कुछ किया है। हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।

करीब 1 करोड़ नागरिकों से प्राप्त हुए सुझाव – अर्जुन राम मेघवाल

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आपनो राजस्थान अभियान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम पार्टी ने चलाया है। एलईडी रथ यात्रा, घर-घर जनसंपर्क, ईमेल, व्हाट्सएप, मिस कॉल, वेबसाइट के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए गए। करीब 1 करोड़ नागरिकों से सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा व्यापारियों, प्रोफेशनल्स के साथ भी चर्चा की गई। सभी समूह के साथ विशेष बैठकें हुई। इनसे अच्छे सुझाव मिले हैं।

गारंटी, फेल हो गई – सीपी जोशी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा संकल्प पत्र भाजपा का नहीं जनता का संकल्प पत्र है। भाजपा दिव्य और प्रगतिशील राजस्थान बनाएगी। युवाओं के सपनों को उड़ान मिले ऐसा संकल्प पत्र बनाया गया है। जोशी ने कहा कुछ लोगों ने गारंटी दी थी वह फेल हो गई है।

बीकानेर भाजपा नेताओं ने घोषणा पात्र पर क्या कहा ?

जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि संयोजक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अगुवाई में तैयार किये गये इस संकल्प पत्र में बीकानेर को भी जो उम्मीदें थी। वे पूरी होगी इससे क्षेत्र को विकास के पंख लगेंगे विजय आचार्य ने बताया कि बीकानेर भी जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर,जोधपुर की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बनेगा बीकानेर में अल्लाह जिलाई बाई माड़ अकादमी की घोषणा, देशनोक करणी माता मंदिर का विकास, बीकानेर ऊंट उत्सव का भव्य आयोजन होगा, केंद्र सरकार के सहयोग से बीकानेर में मेगा फूड पार्क का निर्माण तेजी से करेंगे, बीकानेर में हवाई सेवा का विस्तार कर नियमित उड़ानों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि पार्टी ने घोषणा की है कि आगे किसानों की जमीन नीलाम ना हो एवं इसके लिए एक नोटिफिकेशन लाएंगे साथ ही पांच साल की सरकार में ढाई लाख नौकरियों का भी वादा किया है इसी तरह लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 2 लाख के सेविंग बॉन्ड से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 21 साल की उम्र तक बच्चियों को यह पैसा दिया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *