बीएसएनएल ने 4 जी सेवा के 20 टावर किए शुरू

बीएसएनएल ने 4 जी सेवा के 20 टावर किए शुरू
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ऊपभोक्ताओं को निःशुल्क मिल रही है 4G सिम कन्वर्ट की सुविधा

बीकानेर, 19 जुलाई। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा बीकानेर में 4जी सेवा के 20 टावर वर्तमान में चालू किए जा चुके हैं। बीएसएनएल द्वारा अपने सभी 2जी और 3जी टावर्स पर 4जी बीटीएस लगाकर उन्हें ऑन एयर करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाप्रबंधक ओ पी खत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट कंपनियों द्वारा हाल ही में टैरिफ में की गई बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं का बीएसएनएल की ओर जबरदस्त रूझान देखने को मिल रहा है । सिम बिक्री में भी इस माह पिछले महीनों की तुलना में लगभग 5 से 7 गुणा तक की बढ़ोतरी हुई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

खत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर योजना के तहत देश में ही निर्मित उपकरणों के माध्यम से मैसर्स टीसीएस द्वारा देश भर में 1 लाख टावर को 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है । उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बीएसएनएल ने अपने सभी उपभोक्ताओं को सिम 4जी सिम में निःशुल्क कन्वर्ट करने की सुविधा दी है।

उपभोक्ता सेवा केंद्र के एसडीओ जितेन्द्र चिनिया ने बताया कि उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाली हुई सिम की स्वयं जांच कर सकते हैं। यदि सिम पर 4जी लिखा हुआ नहीं है तो उपभोक्ता सेवा केंद्र या बीएसएनएल के किसी भी रिटेलर के पास जाकर निशुल्क 4जी सिम प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने बताया कि 1000 ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किये गए हैं जिन्होंने पेपर फॉर्म भरकर सिम ली थी पर अभी तक इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी नहीं करवाई है। उनकी आउटगोइंग कॉल सुविधा को बंद किया जा रहा है। केवाईसी करवाने के बाद ही उनका नंबर रिस्टोर किया जायेगा।

मोबाइल अनुभाग के सहायक महाप्रबंधक ललित आसेरी से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर में तीर्थ स्तम्भ , खतूरिया कॉलोनी ,रामपुरा बस्ती , तार घर ,सिने मैजिक , रानीसर बास ,सुराणा मोहल्ला , सिंघी चौक तथा ग्रामीण में बीकमपुर , रंजीतपुरा ,छगोलिया ,सियासर पंचकोसा ,चक नंबर 7 , चक बंधा नंबर 2 ,सरह कुलेरा ,सरुंडा ,स्वरूपसर, नोखा जैन चौक , बरसिंघसर प्लांट तथा गोंदुसर में लगे टावर्स को 4जी में अपग्रेड कर दिया गया है। वे सभी उपभोक्ता जिनके हैंडसेट 4जी बेंड 28 को सपोर्ट करते हैं, बीएसएनएल की हाई स्पीड का अपने मोबाइल पर अनुभव कर सकते हैं ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *