मनाया अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 सितंबर। सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित सेवाश्रम-एक विशेष आवासीय विद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवा आश्रम के मूक बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में प्रार्थना व राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया। संस्थान द्वारा संचालित सूर्या विशेष शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज की प्रशिक्षणार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से बधिर बच्चों की भावनाओं को उकेरा और सांकेतिक भाषा का महत्व बताया। इस अवसर डॉ नरेश गोयल व सेवा आश्रम के स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *