कक्षा हॉल का शुभारंभ और विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

कक्षा हॉल का शुभारंभ और विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 30 जनवरी। नत्थूसर बास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 फरवरी 2025 को स्व. श्रीमती जीया देवी सांखला और स्व. श्रीमती जमना देवी टाक की पुण्य स्मृति में एक कक्षा हॉल का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संयोजक शैतानसिंह सांखला के बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। “रक्तदान महादान” के आदर्श को साकार करते हुए यह शिविर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

pop ronak

यह कार्यक्रम स्व. श्रीमती जीया देवी सांखला और स्व. श्रीमती जमना देवी टाक के परिवारजनों एवं मित्रों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानवता की इस अनूठी सेवा में अपना योगदान दें।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नत्थूसर बास में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान के साथ-साथ सामाजिक सेवा और सामूहिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों ने शहर के हर वर्ग के लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस पवित्र उद्देश्य में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *