डॉक्टर्स ने साईकिल रैली निकाल कर दिया मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश

डॉक्टर्स ने साईकिल रैली निकाल कर दिया मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 अक्टूबर। मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग पी.बी.एम. अस्पताल के डॉक्टर्स ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के प्रथम दिन बुधवार को सुबह सात बजे साइकिल रैली निकाल कर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आमजन को जागरूक किया। इस रैली को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने मेडिकल कॉलेज से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मानसिक रोग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्रीगोपाल गोयल ने बताया की जागरूकता अभियान के तहत आगामी सात दिवस में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से मानसिक रोगों के उपचार को लेकर आमजन में जागरूकता लाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने मानसिक रोग विभाग द्वारा विभाग द्वारा समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम कि सराहना कि तथा इस प्रकार के जन-जागरूक कार्यक्रमों को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साईकिल रैली का नेतृत्व सहायक आचार्य, डॉक्टर राकेश गढ़वाल, डॉ० निशाना चौधरी तथा क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ० अंजू ठकराल ने किया। साईकिल रैली में डॉक्टर अजय स्वामी, सुनील शर्मा प्रेम रतन, नेमीचन्द रविन्द्र सोना, लालचन्द पालिवाल अजीत आर्य नर्सिंग ऑफिसर रविन्द्र भाटी सोशल वर्कर एवं समस्त स्टाफ ने जन चेतना रैली में अपनी भागीदारी निभाई।

यह रैली सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर से होकर अम्बेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल, कलेक्ट्रेट बृजन मग पंथ, ब्रहन कुमारी सर्किल से होते हुए इसका समापन पुनः सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय तक आयोजित की गई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *