

बीकानेर , 8 फ़रवरी। बीकानेर में गंगाशहर रोड़ पर स्थित डॉ एल सी बैद चिल्ड्रन अस्पताल में 11 फरवरी रविवार को निःशुल्क पीडियाट्रिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया गया है, यह जानकारी अस्पताल के निदेशक डॉ एल सी बैद द्वारा दी गई।


डॉ बैद ने बताया की बच्चो के ऑपरेशन संबंधित बीमारियों के परामर्श के लिए बीकानेर में इस तरीके का संभवतः प्रथम बार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चो में ऑपरेशन संबंधित बीमारियां जैसे हर्निया, हाइड्रोसिल, नाभि के विकार, अपेंडिक्स, शरीर पर गांठे, सिर में पानी भर जाना, आंतो का आंतो में फसा होना, रीढ़ की हड्डी पर गांठ, सिर पर या गले पर गांठ, लिंग का तिरछापन, अंडकोष का सही स्थान पर न होना, पेशाब के छेद का सामान्य स्थान पर न होना, पेशाब में बार बार संक्रमण होना, लिंग की खाल का न खुलना, जीभ का तालु से चिपका होना, गुर्दे में पानी भर जाना इत्यादी समस्याओं के निवारण की सलाह निःशुल्क दी जायेगी ।



उपरोक्त किसी भी समस्या वाले बच्चे आपके या आपकी जानकारी में हो तो वे शिविर में आकर परामर्श ले सकते है। परामर्श के लिए बच्चों के स्पेशलिस्ट सर्जन डॉ तुषार आहूजा (पूर्व चिकित्सक SMS hospital जयपुर) उपलब्ध रहेंगे।
शिविर 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। परामर्श के लिए आप 7014131255 पर अपना नाम पंजीकरण करवा सकते है।

