बीकानेर RTO ऑफिस में बार बार दिक्कत के चलते आज पुरे दिन काम ठप्प रहा

बीकानेर RTO ऑफिस में बार बार दिक्कत के चलते आज पुरे दिन काम ठप्प रहा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 1 फ़रवरी। आज ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सारथी वाहन सॉफ्टवेयर का सर्वर डाउन होने के कारण बीकानेर जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस से संबंधित सभी काम जैसे लर्निंग से परमानेंट लाइसेंस बनाने,लाइसेंस रिन्यूअल, एडिशन,डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करवाने आदि काम पूरे दिन ठप्प रहे। एक भी ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई नही हो सका।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिनके आवेदन लर्निंग से परमानेंट बनाने के लिए हो रखे थे वे लोग सुबह ऑफिस खुलने से लेकर देर शाम तक स्कूटनी के इंतजार में बैठे रहे,लेकिन साइट नही चलने के कारण एक भी नया लाइसेंस नही बन सका। वाहन ट्रायल ट्रेक का सिस्टम भी बिल्कुल बंद रहा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस संदर्भ में बीकानेर सिटीजन एशोसिएसन के एडवोकेट हनुमान शर्मा,एडवोकेट बनवारी लाल सीगड़,एडवोकेट पूनमचंद पुनियां,एडवोकेट राजेश मोटासरा आदि के शिष्ट मंडल ने विभाग की सारथी साइट और ट्रायल ट्रेक सिस्टम में बार बार आने वाली दिक्कत को दुरुस्त करवाने के लिए जिला प्रशासन और परिवहन मुख्यालय को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई हल नहीं निकला।

दिव्यांग जन,महिलाएं और बुजुर्ग लंबी दूरी से डीटीओ कार्यालय पहुंचते हैं और इन्हें आए दिन सर्वर डाउन होने की समस्या से परेशान होना पड़ता हैं। उधर जिनके लर्निंग की अंतिम तिथि हो उन आवेदको को तो फिर से नया आवेदन और फीस भरनी पड़ेगी और मानसिक,शारीरिक और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *