मतदाताओं के लिए ज्ञानवर्धक साबित हो रहा ईवीएम-वीवीपेट प्रदर्शन

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पांच हजार से अधिक लोगों ने जानी प्रक्रिया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 23 सितंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम-वीवीपीएटी प्रदर्शन का दूसरा चरण शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान स्वीप टीम द्वारा कीर्ति स्तंभ चौराहे पर आमजन को जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बीकानेर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम प्रदर्शन का दूसरा चरण 6 सितंबर को प्रारंभ हुआ। इस दौरान शहर के सार्वजनिक स्थलों, ऐतिहासिक पाटों और चौराहों आदि पर ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं को इसकी कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन करते हैं और निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों से मतदान से जुड़ी जानकारी हासिल करते हैं। शनिवार को भी विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर बजरंग जाट और हरिहर राजपुरोहित ने इससे जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान वीवीपीएटी और नोटा के संबंध में युवाओं की सबसे ज्यादा जिज्ञासा देखने को मिली।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इन क्षेत्रों में हुआ ईवीएम प्रदर्शन
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया कि बीकानेर शहर के दम्माणी चौक, जस्सूसर गेट, मोहता चौक, आचार्यों का चौक, साले की होली, लक्ष्मीनाथ मंदिर, बारह गुवाड़, नत्थूसर गेट, मुरलीधर व्यास कॉलोनी और गंगाशहर क्षेत्र में आमजन को ईवीएम के बारे में बताया गया है। वहीं बीकानेर पूर्व विधानसभा के जय नारायण कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल, पंचायत समिति परिसर, वृद्धजन भ्रमण पथ, म्यूजियम सर्किल, उप पंजीयक कार्यालय गांधी नगर, केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड, नगर निगम परिसर, सेवा आश्रम पवनपुरी, तीर्थ स्तम्भ, डूंगर कॉलेज परिसर, मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन कार्यालय गिन्नाणी आदि स्थानों पर इसका प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोग मशीन के बारे में जानकारी हासिल कर चुके हैं। वहीं 1800 से अधिक मतदाताओं से मॉक पोल भी करवाया गया।

दे रहे विभिन्न जानकारियां
ईवीएम प्रदर्शन के साथ ही नए मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाया जा रहा है। ईवीएम से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय के नवाचार मतदाता ई-संकल्प पत्र भरवाने के अलावा निर्वाचन से जुड़े ऐप्स की जानकारी दी जा रही है। इनमें वोटर हेल्प लाइन ऐप, सी-विजिल ऐप, सक्षम ऐप शामिल हैं। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं की सहूलियत के नवाचारों की जानकारी भी जा रही है। इनमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई होम वोटिंग सुविधा के बारे में भी बताया जा रहा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *