भीषण गर्मी – 1300 से अधिक हाजियों की मौत, 83 फीसदी से अधिक अनधिकृत थे, सऊदी सरकार ने दी जानकारी

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri

सऊदी , 24 जून। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक हज यात्रा के दौरान 1301 लोगों की मौत हुई है। इनमें कई मामले भीषण गर्मी के कारण तनाव से जुड़े हैं। मृतकों में अधिकांश की यात्रा अनधिकृत भी बताई जा रही है।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हर पांच में चार मौतें अनधिकृत तौर पर हज यात्रा पर आने वाले यात्री की हुई है। सऊदी सरकार ने एक बयान में कहा कि मौसम के कारण गंभीर रूप से बीमार हुए कई लोगों का अभी भी इलाज कराया जा रहा है। मरने वाले लोगों में 83 फीसदी ‘हज करने के लिए अनधिकृत’ थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

मरने वाले लोगों की पहचान हो चुकी है

pop ronak

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने 1300 से अधिक हाजियों की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा, भीषण गर्मी के बावजूद बिना किसी आराम और आश्रय के ये लोग लंबी दूरी तक पैदल यात्रा करते थे। मरने वाले लोगों में कई बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार यात्री भी शामिल हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सभी मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। उनके परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

अनधिकृत तीर्थयात्रियों की संख्या के कारण समस्याएं बढ़ीं

इस साल हज यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का कारण अत्यधिक गर्मी, लगातार सामान्य से ऊपर रहे तापमान को बताया जा रहा है। सोमवार को मक्का में तापमान रिकॉर्ड 125 डिग्री फॉरेनहाइट तक पहुंच गया। सेल्सियस में यह तापमान 51 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया। विभिन्न अधिकारियों ने कहा है कि अनधिकृत तीर्थयात्रियों की संख्या के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं।

मक्का में आने की क्या है परेशानी, 1.8 मिलियन लाइसेंस मिलते हैं

उल्लेखनीय है कि हज परमिट सऊदी सरकार की तरफ से कोटा प्रणाली के आधार पर अलग-अलग देशों को देती है। सऊदी अरब में मक्का जाने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को कानूनी रूप से प्रवेश करने के लिए लाइसेंस हासिल करना जरूरी है। लगभग 1.8 मिलियन लाइसेंस उपलब्ध हैं। एक लाइसेंस की लागत कई हज़ार अमेरिकी डॉलर होती है। कई तीर्थयात्री अवैध रूप से मक्का तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। आमतौर पर एयर कंडीशनिंग, पानी और खाने-पीने की चीजों की कमी के कारण ऐसे यात्री टूर बसों में यात्रा नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *