पुलिस कॉन्स्टेबल पर महिला से रेप करने का आरोप FIR दर्ज

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

­पीड़िता के पति का दोस्त है पुलिसकर्मी, बीकानेर सीओ सिटी को सौंपी जांच

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ,14 फरवरी। कॉन्स्टेबल पर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉन्स्टेबल महिला के पति का ही दोस्त है। मामले में महिला ने 10 फरवरी को ही मामला दर्ज करवा दिया गया था लेकिन पुलिस ने छुपाकर रखा। कॉन्स्टेबल बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाने में कार्यरत है। मामले की जांच सीओ सिटी हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि साल 2019 में उसकी शादी हुई थी। तब पति को रेलवे में कांट्रेक्टर बताया गया। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। पति बेरोजगार था। धोखे में रखकर शादी करने सहित कुछ आरोपों का मामला मामला दर्ज कराने मुक्ता प्रसाद नगर थाने गई थी लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसी थाने में पति के दोस्त कॉन्स्टेबल रविंद्र चौधरी है। वो कई बार घर भी आ चुका है। पति और ससुराल वालों ने उससे रुपए ले रखे हैं। आरोप है कि रविंद्र ने उसके साथ रेप किया। पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर को पुलिस ने भी दबाकर रखा था।

­नोखा में इसी तरह के आरोप में पुलिस कॉन्स्टेबल को निलम्बित किया गया था।

बीकानेर के नोखा में भी पिछले महीने पुलिसकर्मी की ओर से अभद्रता करने का आरोप लगा था। तब पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे पहले खाजूवाला में एक दलित महिला के साथ रेप के मामले में भी पुलिसकर्मी पर आरोप लग चुके हैं। पिछले एक साल में ये तीसरा मामला है, जब पुलिसकर्मी पर आरोप लगा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *