प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण का पहला चरण संपन्न, दूसरा चरण शनिवार से

प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण का पहला चरण संपन्न, दूसरा चरण शनिवार से
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • चार चरणों में आठ सौ शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बीकानेर, 2 अगस्त। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से सम्रग शिक्षा के तहत स्टार्स योजनान्तर्गत (स्ट्रैंथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजलट्स फॉर स्टेट्स) गंगाबाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर प्रभारी चंद्रकला चौधरी ने बताया कि प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित शिविर के पहले चरण में 182 संभागियों ने भाग लिया। चौधरी ने बताया कि यह केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना है।

pop ronak

स्टार्स कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली में सुधार करना और सभी के लिए समान शिक्षा सुनिश्चित करना है। शिविर की व्यवस्थापक अनीता बिश्नोई ने बताया कि तीन दिवसीय आवासीय शिविर का दूसरा चरण शनिवार से शुरू होगा, जो मंगलवार तक चलेगा।

बिश्नोई ने बताया कि इसके तहत चार चरण में प्राथमिक स्तर के (एल-1) के आठ सौ शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की विभाग की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *