अस्पताल से आई विनेश फोगाट की पहली तस्वीर

khamat khamana
  • रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर, फैसला सुनकर विनेश की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
  • 50 kg कैटेगरी से 100 ग्राम ज्यादा निकला वजन

 

Vinesh Phogat Health: पेरिस , 7 अगस्त। विनेश फोगाट…वो योद्धा, जो सड़क से लेकर सिस्टम तक लड़ी और पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल तक पहुंची। पूरा देश जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उस दिन दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई।
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं। बुधवार सुबह विनेश का वजन उनकी तय कैटेगरी 50kg से 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद ओलिंपिक एसोसिएशन ने उन्हें फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। भारतीय ओलिंपिक संघ ने भी इसकी पुष्टि की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
अस्पताल से आई विनेश फोगाट की पहली तस्वीर

अब विनेश बुधवार रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। सबसे मुश्किल बात यह है कि इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती। विनेश पहली बार 50 kg कैटेगरी में खेल रही थीं। इससे पहले वे 53kg में खेलती थीं।

pop ronak

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ओलिंपिक से बाहर किए जाने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि ​​​​​​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा से कहा है कि वे रेसलर की मदद के तरीके तलाशें। PM ने उषा से इस मामले में विरोध दर्ज कराने को भी कहा है।

CHHAJER GRAPHIS

स्टार रेसलर विनेश फोगाटको पेरिस ओलंपिक्स में 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले से अयोग्य करार दे दिया गया। इस खबर ने न सिर्फ करोड़ों दिल तोड़ दिए, बल्कि खुद विनेश को बड़ा झटका दिया। उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसने लोगों की टेंशन और बढ़ा दी। अब फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विनेश फोगाट की अस्पताल से एक तस्वीर आई है। जिसमें वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मिलती दिख रही हैं। विनेश के चेहरे पर मुस्कान है।

करीब 2 किलो बढ़ गया था वजन

दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका वजन मुकाबले से पहले करीब 2 किलो बढ़ गया था। इसे कम करने की हर संभव कोशिश की गई। उनके बाल काटे गए। कपड़े भी छोटे किए गए, लेकिन इसके बावजूद 50 से 100 ग्राम ज्यादा रहा। विनेश की देखभाल पेरिस ओलंपिक्स में भारत के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेशॉ पारदीवाला कर रहे हैं।

निराश हैं विनेश

पीटी उषा और डॉ. दिनेशॉ पारदीवाला विनेश फोगाट से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। पीटी उषा ने कहा- मैं खुद उनके अयोग्य होने से निराश हूं। मैंने उनसे मुलाकात की है। वह फिजिकली और मेडिकली ओके हैं, लेकिन मेंटली वे थोड़ी निराश हैं। IOA अध्यक्ष ने आगे कहा- विनेश के साथ पूरा सपोर्ट स्टाफ था। जो उनके वजन को करीब 2.5 किलो तक कम करने की कोशिश कर रहा था। जिससे उनका वजन 50 किलो से कम रहे। वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे। यहां तक कि रातभर वे सोए भी नहीं। उन्होंने विनेश के लिए हर संभव कोशिश की है।

डॉक्टर ने क्या कहा?

दूसरी ओर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने कहा- वजन घटाने में भोजन और पानी पर तय मानकों के कुछ प्रतिबंध शामिल हैं। एक्सरसाइज, सॉना और स्टीम के जरिए से ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाना भी इसमें शामिल होता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सुबह वजन करने से पहले मानकों के अनुरूप वजन को हासिल करना है। हालांकि, इस वजन घटाने की प्रक्रिया में कमजोरी आ सकती है। साथ ही ऊर्जा में भी कमी आ सकती है। जिससे एथलीट की भागीदारी पर असर पड़ सकता है। इसलिए हमें कुछ पानी और हाई एनर्जी वाले फूड की जरूरत होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *