रेल दादाबाड़ी के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में ध्वजारोहण, सतरभेदी पूजा व गुरु इकतीसा

रेल दादाबाड़ी के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में ध्वजारोहण, सतरभेदी पूजा व गुरु इकतीसा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

बीकानेर, 23 मई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीश्री चंदनबाला, मृगावती व प्रभंजना के सान्निध्य में गुरुवार रेल दादाबाड़ी में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में सतर भेदी पूजा व ध्वजारोहण, चारों दादा गुरुदेव की पूजा व गुरु इकतीसा का पाठ का आयोजन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित पर नौ दिवसीय ’’ चलो जिन दर्शन से निज दर्शन की ओर’’ अभियान के तहत शुक्रवार को सुबह पौने छह बजे नाहटा चौक के भगवान आदिनाथ मंदिर में दर्शन व भक्तामर पाठ के बाद साध्वीवृंद के सान्निध्य में कोचरों के पंच मंदिर में चैत्यवंदन किया जाएगा। महतरा गुरुवर्या, भक्तामर प्रसारिका मृगावती श्रीजी की अगुवाई 20 मई से चल रहे अभियान का समापन 28 मई को होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि अभियान में खरतरगच्छ ज्ञान वाटिका, विचक्षण महिला मंडल सहित सदस्याओं सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं हिस्सा ले रहे है। गुरुवार को दादाबाड़ी के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर के संस्थापक मनोज कुमार, झंवर लाल व केशरी चंद सेठिया परिवार की ओर से पूजन के बाद ध्वजारोहण किया गया। गुरुवार को गौड़ी पार्श्वनाथ, कोचरों की दादाबाड़ी, दुगड़ों की दादाबाड़ी में भी श्रावक-श्राविकाओं ने चैत्य वंदन किया। प्रभावना का लाभ गेवर चंद, संतोक चंद मुसरफ परिवार ने लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *