जयपुर की फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह रही नेविगेशन शाखा में सर्वश्रेष्ठ कैडेट

जयपुर की फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह रही नेविगेशन शाखा में सर्वश्रेष्ठ कैडेट
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

“जयपुर की गलियों से आकाश तक का सफर”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 18 दिसम्बर। भारतीय वायु सेना की संयुक्त स्नातक परेड 17 दिसंबर 2023 को तेलंगाना के डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी में आयोजित की गई। जयपुर की फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह को नेविगेशन शाखा में सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया। फ्लाइंग ऑफिसर तान्या अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर सशस्त्र बलों में दूसरी पीढ़ी की अधिकारी बनी हैं। अन्य महिला अधिकारियों से प्रेरणा लेने से लेकर खुद एक अधिकारी बनने तक, फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह को उम्मीद है कि वह अन्य युवा उम्मीदवारों को रास्ता दिखाने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करेंगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

परेड की समीक्षा रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने की जिसमें रक्षा मंत्री ने स्नातक उड़ान कैडेटों को राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। स्नातक अधिकारियों में 25 महिलाएं शामिल थीं जिन्हें भारतीय वायुसेना की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया गया था। भारतीय नौसेना के आठ अधिकारियों, भारतीय तटरक्षक बल के नौ और मित्र देशों के दो अधिकारियों को भी उनके उड़ान प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *