कोहरे ने बीकानेर को फिर अपनी आगोश में ले लिया

कोहरे ने बीकानेर को फिर अपनी आगोश में ले लिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 जनवरी। जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी के बाद पिछले दिनों बीकानेर में धूप आई लेकिन अचानक कोहरे ने बीकानेर को फिर अपनी आगोश में ले लिया है। न सिर्फ शहर बल्कि गांवों में भी घने कोहरे के चलते सर्दी ने घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। गनीतम है कि बुधवार को सरकारी ऑफिस और स्कूल्स में गुरु गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश है, ऐसे में बच्चे भी देर तक घर में रजाईयों के अंदर जमे रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी, उत्तरी व पश्चिमी भागों में आगामी दो-तीन दिन घना से आति घना कोहरा (Dense fog) दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। वाहन चालक कम विजिबिलिटी के समय वाहन विशेष सावधानी से चलाएं। बुधवार को कमोबेश ऐसा ही हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर शहर, लूणकरनसर, नापासर, गजनेर, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, नोखा, कोलायत हर कहीं सुबह दस बजे तक कोहरा रहा। साढ़े ग्यारह बजे तक भी धूप पूरी तरह नहीं खिल पाई। मौसम में ये बदलाव मध्य रात्रि आना शुरू हुआ। रात करीब एक बजे तक कोहरे जैसा कुछ नहीं था लेकिन सुबह लोग उठे तो पूरी तरह कोहरा छाया हुआ था।

लूणकरनसर में विजिबिलिटी कम होने के कारण नेशनल हाइवे पर भारी वाहन कम नजर आए। कमोबेश ऐसे ही दृश्य श्रीडूंगरगढ़ में भी देखने को मिले। सुबह दस बजे बाद ही ट्रक चालकों ने रवानगी ली। वहीं जयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर से आने वाली बसों को भी स्पीड पर नियंत्रण रखना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि अगला एक सप्ताह पूरे राजस्थान में शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *