पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित जन-जन के हितैषी थे

पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित जन-जन के हितैषी थे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 6 जून 2024 । पूर्व विधायक (बीकानेर एवं भीलवाड़ा) मजदूर नेता, स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गोकुल प्रसाद पुरोहित की 38 वीं पुण्यतिथि पर आज प्रातः नत्थूसर गेट के बाहर ‘गोकुल सर्किल’ पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एक श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल,पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद,कांग्रेस सेवादल के कमल कल्ला, सुमित कोचर, जिया उर रहमान,अरुण व्यास,पूर्व पार्षद नरेश जोशी ,शर्मिला पंचारिया,आशा स्वामी,सुनिता रंगा ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में, चन्द्र गोपाल पुरोहित,अनिल पुरोहित, नवनीत पुरोहित, मोहन गोपाल पुरोहित,वीरेन्द्र किराडू,मनूडसा आचार्य, श्याम नारायण रंगा, मनोज किराडू,भरत पुरोहित,बृजु बोहरा,लाली बोहरा,संजय कुमार हर्ष,जाकिर नागौरी,मोहम्मद रमजान,गिरिराज हर्ष,उमेश सिंह,तारा प्रकाश ,विजय आचार्य,मदन जैरी,आनंद रंगा, बृज गोपाल पुरोहित,संतोष रंगा,विष्णु रंगा,गणेश रंगा, बटुक,राजकुमार आचार्य, जितेन्द्र बिस्सा आदि गणमान्य लोगों ने अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

pop ronak

अंत में सचिव अजय पुरोहित ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। सभा के अंत स्मारक समिति के सदस्य विजय कुमार व्यास एवं नरेन्द्र आचार्य के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *