स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

सगी मां की गवाही पर कलयुगी बेटे को 10 साल की जेल,
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बाइक से सुनसान मकान में ले गया था पड़ोसी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ , 15 फ़रवरी। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में घर से स्कूल जा रही 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनका पड़ोसी है। उसके साथ दो और युवक शामिल थे। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

pop ronak

श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव के रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट में बताया- मेरी बेटी सोमवार को स्कूल से इंटरवल में घर पर लंच करने आई थी। वापस जाते समय घर के पास ही रहने वाले एक युवक ने बाइक से स्कूल छोड़ने की बात का झांसा दिया। पड़ोसी होने के कारण बेटी उसकी बाइक पर बैठ गई।

वह उसे गांव से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित मकान में लेकर चला गया। मकान में दो लोग पहले से थे। तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया। घटना के बाद बेटी ने घर में कुछ नहीं बताया। रात को उदास देखकर पूछा तो भी कुछ नहीं बताया। उसकी मां ने जोर देकर पूछा तो उसने आपबीती बताई।

पड़ोसी को किया डिटेन

एडिशनल एसपी (ग्रामीण) प्यारेलाल शिवरान ने बताया- लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। अब उसके बयान होंगे। फिलहाल आरोपी पड़ोसी को डिटेन किया गया है।

गांव के युवक ने बनाया वीडियो
गैंगरेप के बाद पड़ोसी जब छात्रा को वापस गांव छोड़ने जा रहा था तो रास्ते में गांव के ही एक युवक ने संदिग्ध स्थिति को भांपते हुए उसका वीडियो बना लिया।इसके चलते घटना होने की पुष्टि भी हो गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *