कुंवारे लड़कों को हनी ट्रेप में फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश पांच गिरफ्तार

कुंवारे लड़कों को हनी ट्रेप में फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश पांच गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 1 अप्रैल। कुंवारे और बड़ी उम्र के युवाओं को शादी का झांसा देकर पंजाब बुलाकर महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ये गिरोह बीकानेर सहित सीमावर्ती जिलों में सक्रिय था। गिरोह के लोग युवकों को झांसे में लेकर पंजाब बुलाते थे। इसके बाद हनीट्रेप का शिकार बनाते थे। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के जामसर में रहने वाले फुसाराम भी इस गिरोह के झांसे में आ गया था। गिरोह के लोगों ने उसकी महिलाओं से बात करवाई थी और शादी का आश्वासन दिया था। फुसाराम से महिलाओं ने कहा था कि वह पंजाब आ जाए ताकि बात आगे बढ़ सकें। इस पर 27 मार्च को फुसाराम बिना किसी को बताए पंजाब गया था। उसने अपने घर पर लूणकरनसर जाना बताया लेकिन वह पंजाब पहुंच गया।

pop ronak

पंजाब जाने पर किया कैद

अगले दिन फुसाराम के नंबर से अनजान व्यक्ति ने पहले बात की और बाद में फुसाराम से बात करवाई। तब फुसाराम ने अपने भाई लालूराम को बताया कि वह रिश्ता करने के लिए पंजाब आया था लेकिन यहां कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। कुछ वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें महिलाओं को उसके साथ जबरन जोड़ा गया। इन अश्लील वीडियो को अब वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस टीम ने आरोपियों को पंजाब से पकड़ा

फुसाराम के भाई ने जामसर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम पंजाब पहुंच गई। वहां फुसाराम के भाई ने फोन किया लेकिन फोन बंद था। कई तकनीकी माध्यमों से नंबर ट्रेस किए गए।

मोगा क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने फुसाराम को अपने कब्जे में लेकर पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में अनूपगढ़ का परमजीत सिंह, हनुमानगढ़ के मसीतावाली की नरेंद्र कौर, पंजाब के फिरोजपुर का भुपेंद्र सिंह बावरी, अबोहर के चुन्नीलाल सिंह और फिरोजपुर के ही बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *