बीकानेर में पहली बार प्रदर्शित होगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो

बीकानेर में पहली बार प्रदर्शित होगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर में पहली बार प्रदर्शित होगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो

बीकानेर , 7 अक्टूबर।
बीकानेर औद्योगिक दृष्टि से संभावनाओं से भरा शहर है और बीकानेर का औद्योगिक व व्यापारिक परिदृश्य भविष्य भी काफी उज्जवल है | बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब होने के साथ साथ यहां प्रस्तावित मेगा फ़ूड पार्क एवं गेस पाइप लाइन मंजूर होने से बड़ी बड़ी कंपनियां भी बीकानेर की और अपना रूख करने लगी है |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसका उदाहरण है कि महानगरों में लगने वाले ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो बीकानेर की संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर में भी बड़ी बड़ी कंपनियों की अनाज, दाल, तेल, चावल, मसाले, पोहा एवं मूंगफली दानों की प्रोसेसिंग मशीनों को प्रदर्शित करने हेतु दिनांक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पोलोटेक्निक कोलेज मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है | मेला स्थल पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं तेल मिल एसोसिएशन के विजय नौलखा ने भूमि पूजन किया | ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो से जुड़े इवेंट डाइरेक्टर बृजलाल भारद्वाज एवं पवन भारद्वाज ने बताया कि 13 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों से मेले का उद्धघाटन करवाया जाएगा | मेले में सभी प्रकार की ग्रेन इंडस्ट्री से संबंधित नई टेक्नोलोजी की मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा | इस अवसर पर बिओकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन सचिव राजकुमार पचीसिया, ओमप्रकाश मोदी एवं अशोक गहलोत आदि उपस्थित हुए |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *