बीकानेर में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्‌टी: खाजूवाला में बाढ़ के हालात

बीकानेर में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्‌टी: खाजूवाला में बाढ़ के हालात
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar
  • आज दोपहर दो बजे तक लगातार बरसात की चेतावनी,

बीकानेर , 2 अगस्त। बीकानेर में गुरुवार देर रात से सुबह तक लगातार हो रही बारिश के बाद कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। कलेक्टर नमृता वृष्णि ने कहा कि दोपहर दो बजे तक लगातार बारिश हो सकती है। ऐसे में बच्चों का वापस घर जाना मुश्किल होगा। उधर, खाजूवाला में बाढ़ के हालात बन रहे हैं, जहां सड़कों पर दो से तीन फीट पानी पहुंच गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर में आज सुबह नौ बजे तक लगातार बारिश हुई। रिमझिम बारिश के बाद अब तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने भी बीकानेर में लगातार बारिश की आशंका जताई थी, जिसके चलते कलेक्टर और एसपी दोनों ने निचले क्षेत्रों का दौरा किया था।

pop ronak

कलेक्टर के स्कूलों को आदेश
कलेक्टर ने शुक्रवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश देकर छुट्टी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी स्कूल संचालकों को आदेश दिए कि बच्चों की छुट्‌टी नहीं करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूल संचालकों में अफरा-तफरी हो गई, क्योंकि बच्चों को बारिश में छोड़ना भी मुश्किल था। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्कूल जिम्मेदारी के साथ बच्चों को छोड़ेंगे ताकि कोई अनहोनी नहीं हो।

खाजूवाला में बाढ़ के हालात
खाजूवाला में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां डिग्गी, तालाब सब लबालब हो गए हैं। पानी अब खाजूवाला तहसील के मोहल्लों में घुस गया है। जहां एक-दो फीट पानी होने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

खाजूवाला के तहसील कार्यालय, सिंचाई कॉलोनी, पटवार कॉलोनी, चमड़िया कॉलोनी सहित शनि मंदिर, शिवा गर्ल्स कॉलेज सहित निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गए हैं। तहसील कार्यालय के आगे दो फीट पानी है। शिवा गर्ल्स कॉलेज के सामने वाटर वर्क्स की डिग्गी ओवरफ्लो हो गई है। पानी मोहल्लों में घुसने लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *